ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे से गरमाई सियासत, मोदी सरकार के इस फैसले से बढ़ा विवाद

DESK : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को लेकर एक बार फिर से विवाद बढ़ गया है. दरअसल, केंद्र सरकार का एक फैसला इस विवाद के पीछे है. हाल ही में फैसला किया गया था कि चंडीगढ़ के क

चंडीगढ़ पर पंजाब के दावे से गरमाई सियासत, मोदी सरकार के इस फैसले से बढ़ा विवाद
First Bihar
2 मिनट

DESK : पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ को लेकर एक बार फिर से विवाद बढ़ गया है. दरअसल, केंद्र सरकार का एक फैसला इस विवाद के पीछे है. हाल ही में फैसला किया गया था कि चंडीगढ़ के कर्मचारियों के लिए सरकार के नियम लागू होंगे. इस फैसले का विरोध शुरू हो गया और इसी बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक नया खेल शुरू कर दिया. चंडीगढ़ के मुद्दे पर पंजाब विधानसभा में एक प्रस्ताव पास किया है जिसमें कहा गया है कि चंडीगढ़ को तुरंत पंजाब में शामिल किया जाए.


पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की इस मांग के बाद हरियाणा ने भी आंख दिखाना शुरू कर दिया है. हरियाणा बहुत पहले से मांग करते रहा है कि चंडीगढ़ पर उसका दवा हो. ऐसे में केंद्र सरकार के नए फैसले ने विवाद को बढ़ा दिया है. भगवंत मान चंडीगढ़ पर अपना पूरा कंट्रोल चाहते हैं. इसके लिए उन्होंने विधानसभा से प्रस्ताव पास करके सरकार के पास भेजा है. भगवंत ने कहा है कि चंडीगढ़ पर पहला हक के पंजाब का है.


उधर, हरियाणा सरकार के मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से किए गए दावे पर एतराज जताया है, अनिल विज ने कहा है कि ऐसा नहीं हो सकता, मनोहर लाल खट्टर भी कह रहे हैं कि पंजाब हरियाणा की संयुक्त राजधानी के तौर पर ही चंडीगढ़ रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा.