ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

चमत्कार ! अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, चिता पर जिन्दा हो गया मृत बुजुर्ग

DESK : उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब चिता पर लेटे एक मृत बुजुर्ग ने अंतिम संस्कार से ठीक पहले अपनी आंखें खोल दी. जैसे ही परिजनों को समझ आया की बुजुर्ग जिंदा है परिवार ने तुरंत

चमत्कार ! अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे, चिता पर जिन्दा हो गया मृत बुजुर्ग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : उस समय लोग हैरत में पड़ गए जब चिता पर लेटे एक मृत बुजुर्ग ने अंतिम संस्कार से ठीक पहले अपनी आंखें खोल दी. जैसे ही परिजनों को समझ आया की बुजुर्ग जिंदा है परिवार ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर पुरे मामले की जानकारी दी. फिर उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया. जहां डाक्टरों ने उनका ब्लड प्रेशर आदि सामान्य पाया और उन्हें जिंदा बताया. इसके बाद उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में ले जाया गया है. 


जानकारी के अनुसार बता दें 62 वर्षीय सतीश भारद्वाज कैंसर से पीड़ित थे. जिनका इलाज एक अच्छे हॉस्पिटल में चल रहा था. इलाज के दौरान सुबह लगभग 11 बजे डॉक्टरों ने बुजुर्ग व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया था. जिसके बाद मृत बुजुर्ग का अंतिम संस्कार करने के लिए उनके परिवार वाले शमशान घाट ले कर गए. 3 बजे के करीब जब अंतिम संस्कार से पहले शव के मुंह में  गंगाजल डालने की आखिरी प्रक्रिया पुरी की उसी समय बुजुर्ग की आंखे खुल गई और वे बोलने भी लगे.


इसके बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर पुरे मामले की जानकारी दी. फिर बुजुर्ग को नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. जांच में बुजुर्ग की बीपी, हार्ट बीट, पल्स रेट सबकी रिपोर्ट नॉर्मल आई. अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति बिल्कुल ठीक है. इसके बाद उसे इलाज के लिए एलएनजेपी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है.

टैग्स