ब्रेकिंग
बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बिहार में बुजुर्गों को बड़ी राहत, 75 साल से अधिक उम्र वालों के घर पहुंचेगा राशन; सीएम सम्राट का ऐलान✦Bihar Teachers New Rules : बिहार में मास्टर साहबों पर फिर चला शिक्षा विभाग का डंडा! जींस-टीशर्ट बैन, मोबाइल पर रोक, मिड-डे मील भी चखना होगा ...✦पीएम मोदी के दौरे से पहले गरमाई सियासत: RJD ने कहा- सिर्फ घाटा और वादा मिला, AIMIM ने पुराने वादे की दिलाई याद; क्या बोली JDU?✦Amul Milk Price Hike : छठ से पहले बिहार में महंगाई का झटका! अमूल दूध 4 रुपये तक महंगा, गोल्ड-शक्ति से ताजा तक बदले दाम, देखें नई रेट लिस्ट✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’

One Nation, One Election: केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किया ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल, विरोध में उतरा विपक्ष

One Nation, One Election: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में आज एक राष्ट्र, एक चुनाव (One Nation, One Election) के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश कर दिया है हालां

One Nation, One Election: केंद्र सरकार ने लोकसभा में पेश किया ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बिल, विरोध में उतरा विपक्ष
Mukesh Srivastava
2 मिनट

One Nation, One Election: केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लोकसभा में आज एक राष्ट्र, एक चुनाव (One Nation, One Election) के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश कर दिया है हालांकि विपक्ष इस संसोधन बिल का विरोध कर रह है।


दरअसल, संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान आज यानी मंगलवार को केंद्र सरकार ने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ से जुड़ा विधेयक लोकसभा में पेश कर दिया है। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इस विधेयक को सदन के पटल पर रखा। इस विधेयक को ‘संविधान (129वां संसोधन) विधेयक 2024’ नाम दिया गया है। इस बिल को पेश करने के बाद सरकार इसे जेपीसी यानी संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने की सिफारिश करने जा रही है।


संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा है कि सदन के नेता को इस संशोधन विधेयक पर अपने विचार रखने के लिए समय मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह किसी पार्टी का नहीं बल्कि देश का मुद्दा है। देश देखेगा क कैसे कांग्रेस हमेशा निगेटिव रहती है। देश जब आजाद हुआ तो देश में एक देश-एक चुनाव था लेकिन कांग्रेस ने अपने फायदे के लिए इसे बदल दिया। देश में हमेशा चुनाव होते रहते हैं, जिससे देश को काफी नुकसान होता है।


सरकार के सहयोगी दल बिल के समर्थन में हैं जबकि विपक्षी दल बिल का विरोध कर रहे हैं। जेडीयू ने बिल का समर्थन किया है। वन नेशन, वन इलेक्शन बिल पर जेडीयू सांसद संजय कुमार झा ने कहा है कि हमने पहले भी कहा था कि हम इसका पूरा समर्थन करते हैं कि देश में लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होना चाहिए। इधर, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के साथ साथ इंडी गठबंधन में शामिल दल इस बिल का विरोध कर रहे हैं।