ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

CBI करेगी ओडिशा रेल हादसे की जांच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एलान

DESK: ओडिशा रेल हादसे की जांच सीबीआई करेगी। रेलवे की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि दो ल

CBI करेगी ओडिशा रेल हादसे की जांच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: ओडिशा रेल हादसे की जांच सीबीआई करेगी। रेलवे की तरफ से सीबीआई जांच की सिफारिश की गई है। इस बात की जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को दी। उन्होंने बताया कि दो लाइन में पटरी का मरम्मति कार्य करीब करीब पूरा हो चुका है और ओवरहेड वायरिंग का काम चल रहा है।


रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे बोर्ड की तरफ से हादसे की जांच सीबीआई से कराने के लिए सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है जबकि घायलों को समुचित इलाज कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच सीबीआई को सौंपा जाएगा।


इससे पहले उन्होंने कहा था कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारणों का पता लग गया है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है।इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है, इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार को हुए भयंकर रेल हादसे में अबतक 275 लोगों की जान जा चुकी है जबकि एक हजार से अधिक घायल लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। बालासोर के बहानगा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेन और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गई थी। हादसे के बाद से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव लगातार घटनास्थल पर बने हुए हैं और हालात पर नजर बनाए हुए हैं।