ब्रेकिंग
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजीसिमुलतला आवासीय विद्यालय में चयन के बाद भी नहीं मिला एडमिशन, छात्र ने CM-PM से लगाई न्याय की गुहारआपसी विवाद में खूनी खेल, दामाद ने चाकू से गोदकर की ससुर की हत्या; पुलिस ने दबोचामगध विश्वविद्यालय की सीनेट बैठक में ABVP का हंगामा, एक घंटे से अधिक बाधित रही कार्यवाहीमोबाइल वाली Gen Z को साधने की तैयारी! BJP बनाएगी युवाओं से सीधा कनेक्शन; तैयार हुई ख़ास टीम ; इन नेताओं को मिली जिम्मेदारीनगर निगम बोर्ड की बैठक में जोरदार हंगामा, पार्षद बेहोश होकर गिरे; धरना और भारी नारेबाजी

कब्रिस्तान में कांग्रेसी नेता का ड्रामा देखिये, पुरखों के कब्र से कहा- उठकर CAA और NRC का डॉक्यूमेंट दीजिये

DESK : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां आवाज़ उठा रही हैं. नागरिकता संशोधन कानून को

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DESK : नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश भर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. CAA और NRC के खिलाफ कांग्रेस समेत सभी विपक्षी पार्टियां आवाज़ उठा रही हैं. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर एक कांग्रेसी नेता का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कांग्रेसी नेता अपने  पुरखों की कब्र के पास जाकर फूट-फूटकर रो रहा है. इतना ही नहीं रोते हुए उनसे नागरिकता से जुड़े दस्तावेज की मांग कर रहा है. 


मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का है. जहां एक कांग्रेसी नेता ने CAA के विरोध में सारा हद पार कर दिया. प्रयागराज में कांग्रेस नेता हसीब अहमद का पुरखों की कब्र के पास जाकर रोने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में वह कब्र के पास रोते हुए पुरखों से अपने भारतीय होने के सबूत से जुड़े दस्तावेज देने की मांग कर रहा है.




वीडियो में हसीब अहमद यह कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि 'हमारे पास दस्तावेज नहीं हैं लेकिन हम भारत में पीढ़ियों से रह रहे हैं. हमने अपने पूर्वजों से कहा कि इस बात का प्रमाण दें कि हम इस देश के नागरिक हैं. हमने सरकार से मांग की है कि अगर हमें डिटेंशन कैंप में भेजा जाएगा तो हमारे पुरखों के अवशेष भी वहां रखे जाएं.'


कांग्रेस नेता हसीब अहमद ने कहा कि एनआरसी और सीएए को लेकर देश के अंदर विभाजन की राजनीति हो रही है. सरकार को दिखाने के लिए हमारे पास कोई दस्तावेज नहीं है. इसलिए हमलोग अपने पूर्वजों की कब्र पर आये हैं. हम इसी मुल्क के बाशिंदे हैं. हमारे पूर्वज इसी मिट्टी में जमींदोज हो गए.

टैग्स