ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्टBihar News : बांकीपुर उपचुनाव: बूथ अध्यक्ष से विधानसभा उम्मीदवार तक पहुंचे अभिषेक बंटी, बीजेपी ने साधारण कार्यकर्ता पर जताया भरोसाBihar News : बिहार में PhD के नियम बदल गए! अब 7.5 CGPA वालों को बिना मास्टर मिलेगी सीधी एंट्रीBihar News : बिहार को मिली बड़ी सौगात! सुपौल से दरभंगा के बीच बनेगा नया नेशनल हाईवे, इन जिलों की बदल जाएगी तस्वीरBihar News: TRE 4 अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी! 25 जुलाई तक BPSC को जाएगी अधियाचना, भर्ती प्रक्रिया होगी तेजBihar weather: बिहार में मानसून बेहाल! 55% कम बारिश, इन 5 जिलों में भारी वर्षा और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

पत्नी के छोड़कर जाने से डिप्रेशन में था शख्स, सुसाइड के लिए चढ़ गया पुल पर, तब बिरयानी ने ऐसे बचाई जान

DESK: बिजनेस में नुकसान होने के बाद एक शख्स काफी परेशान था। इस वक्त पति के साथ रहने के बजाय पत्नी घर छोड़कर चली गयी। बच्चे घर पर पिता के साथ रह रहे थे। लेकिन एक साथ दो-दो सदमा

पत्नी के छोड़कर जाने से डिप्रेशन में था शख्स, सुसाइड के लिए चढ़ गया पुल पर, तब बिरयानी ने ऐसे बचाई जान
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: बिजनेस में नुकसान होने के बाद एक शख्स काफी परेशान था। इस वक्त पति के साथ रहने के बजाय पत्नी घर छोड़कर चली गयी। बच्चे घर पर पिता के साथ रह रहे थे। लेकिन एक साथ दो-दो सदमा वो बर्दाश्त करने की स्थिति में वो नहीं था। अपनी इन परेशानियों के कारण वो काफी डिप्रेशन में चला गया। आजिज होकर उसने आत्महत्या करने का मन बना लिया।


जान देने की मकसद से वो भीड़-भाड़ वाले सड़क पर बने एक ब्रिज पर चढ़ गया और पुल से छलांग लगाने की कोशिश करने लगा। तभी किसी ने उसे ऐसा करते देख इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पुल से नीचे उतारने की भरपुर कोशिश की लेकिन वो जान देने पर आमदा था। 


वह पुल से नीचे उतरने को तैयार नहीं था। जिसके कारण करीब आधे घंटे तक यातायात भी बाधित हो गया। कोलकाता पुलिस को भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर इस शख्स को नीचे कैसे उतारे। फिर भी पुलिस की टीम शख्स को समझाने में लगी थी। फिर अचानक कोलकाता पुलिस ने उसके लिए बिरयानी मंगवाई और उसे नौकरी का लालच दिया। 


नीचे बिरयानी देख उसके मुंह से पानी आने लगी। फिर क्या था कोलकाता के रहने वाले 40 वर्षीय शख्स ने सुसाइड का प्लान की कैंसिल कर दिया। जिसके बाद उसे पुल से नीचे उतारा गया और परिवार वालों की इसकी सूचना दी गयी। इस शख्स के पुल से उतरने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली। वही यातायात भी बहाल हो सका।  




टैग्स