ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

लॉकडाउन के बाद भी बुजुर्ग के अंतिम संस्कार में शामिल हुए कई लोग, अब कोरोना पॉजिटिव आया रिपोर्ट

DESK: भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा कोराना का कहर कम होने के नाम नहीं ले रहा है. भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी. तब से लेकर अबतक कोरोना वायरस से मौत का आं

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: भारत में भी तेजी से पैर पसार रहा कोराना का कहर कम होने के नाम नहीं ले रहा है.  भारत में कोरोना वायरस से पहली मौत 11 मार्च को कर्नाटक में हुई थी. तब से लेकर अबतक कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा 250 पार कर गया है, वहीं संक्रमण की संख्या 8 हजार पहुंचने वाली है.  

इसी बीच कोरोना से लेकर मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर है. भोपाल में तीन दिन पहले इलाज के दौरान एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी. लॉकडाउन के बाद भी बड़ी संख्या में लोग उनकी अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. तीन दीन बाद मृतक का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया है. वहीं बुजुर्ग का इलाज करने वाले हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ के बीच भी सनसनी फैल गई है.

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग जब अस्पताल गए थे तब किसी को पता नहीं था कि वे कोरोना संक्रमित हैं. उनका इलाज नॉर्मल किया जा रहा था. मरने के तीन दीन बाद कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से हड़कंप मच गा है.  जगन्नाथ मैथिल की 9 अप्रैल को मौत हुई है. उनके अंतिम संस्कार में बरखेड़ी जहांगीराबाद के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए थे.