ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

सांसद को इंग्लैंड की युवती से हो गया प्यार, फेसबुक पर जल्द शादी करने का किया एलान

DESK: बीएसपी सांसद को इंग्लैंड की युवती से प्यार हो गया है. वह बहुत जल्द ही शादी करने वाले हैं. बीएसपी सांसद ने अपने प्यार के बारे में फेसबुक पर खुलासा किया है. सांसद ने कहा कि वह

सांसद को इंग्लैंड की युवती से हो गया प्यार, फेसबुक पर जल्द शादी करने का किया एलान
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: बीएसपी सांसद को इंग्लैंड की युवती से प्यार हो गया है. वह बहुत जल्द ही शादी करने वाले हैं. बीएसपी सांसद ने अपने प्यार के बारे में फेसबुक पर खुलासा किया है. सांसद ने कहा कि वह जल्द ही शादी करने जा रहे हैं. 

अंबेडकरनगर से सांसद हैं रितेश

रितेश पांडेय 39 साल के हैं. वह बीएसपी से अंबेडकरनगर के सांसद हैं.   रितेश पांडेय को इंग्लैंड की रहने वाली कैथरीना से प्यार हो गया है. वह कैथरीना से शादी करने जा रहे हैं. शादी को लेकर परिवार की ओर  सहमति मिल गई है. जिसके बाद रितेश पांडेय ने फेसबुक पर शादी लेकर एलान कर दिया. फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आप सभी के साथ यह शुभ समाचार साझा करते हुए मुझे बड़ी प्रसन्नता हो रही है कि कैथरीना और मैंने जीवनसाथी के रूप में आगे की यात्रा साथ पूरा करने का निर्णय लिया है.

कार्यक्रम के दौरान मुलाकात के बाद हो गया प्यार

रितेश पांडेय ने कहा कि हम दोनों परिवार ने सहमति दे दी है. मैं कैथरीना को कई सालों से जानता हूं. कैथरीना मनोविज्ञान में डॉक्टरेट के लिए लंदन में अध्ययनरत हैं और उनके पिता इंग्लैंड में डॉक्टर हैं. दोनों एक कार्यक्रम के दौरान मिले थे. जिसके बाद दोनों को प्यार हो गया. अब शादी करने जा रहे है. रितेश ने एक बात साफ कर दिया कि वह शादी में कोई बड़ा आयोजन नहीं करने जा रहे है. रितेश ने कहा कि देश समेत समूची दुनिया अभी संकट के दौर से गुजर रही है. ऐसे में किसी आयोजन की संभावना और परिस्थिति नहीं है. आगामी कुछ महीनों में परिस्थितियों के अनुसार कार्यक्रम की जानकारी दी जाएगी.