ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

बम की अफवाह के बाद मुंबई में अकासा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सीने में दर्द के बाद पैसेंजर ने कहा-बैग में बम है

MUMBAI: पुणे से दिल्ली जा रही अकासा की फ्लाइट में बम की अफवाह उसमें सवार यात्री ने उड़ाई जिसके बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी। जांच में यह बात निकलकर सामने आ

बम की अफवाह के बाद मुंबई में अकासा फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सीने में दर्द के बाद पैसेंजर ने कहा-बैग में बम है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUMBAI: पुणे से दिल्ली जा रही अकासा की फ्लाइट में बम की अफवाह उसमें सवार यात्री ने उड़ाई जिसके बाद विमान की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिग करायी गयी। जांच में यह बात निकलकर सामने आई है कि उस विमान में एक यात्री सवार था जिसके सीने में अचानक दर्द हो रहा था। 


उसे लगा कि यह हार्ट अटैक का तो संकेत नहीं है इस बात को लेकर वह काफी घबरा गया और जल्द इलाज पाने के लिए उसने विमान में बम होने की अफवाह उड़ा दी। कहने लगा कि बैग में बम है। जिसके बाद विमान में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। विमान में 185 यात्री सवार थे और 6 स्टाफ भी मौजूद थे। 


सुरक्षा कारणों से अकासा की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग मुंबई एयरपोर्ट पर करायी गयी। अकासा की फ्लाइट संख्या QP 1148 पुणे से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी लेकिन बम के अफवाह के कारण इसे मुंबई में उतारा गया। वही गलत सूचना देने वाले पैसेंजर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। उसके बैग को चेक किया गया लेकिन कोई बम बरामद नहीं हुआ। हालांकि पूछताछ के दौरान उसने यह बताया कि उसके सीने में दर्द हो रहा था इसलिए उसने यह अफवाह उड़ाया।