ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

BJP सांसद अनंत हेगड़े का बड़ा खुलासा, केंद्र सरकार के 40 हजार करोड़ बचाने के लिए 80 घंटे के CM बने देंवेद्र फडणवीस

DELHI: बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बड़ा खुलासा किया है. अनंत कुमार हेगड़े ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के 40 हजार करोड़ रुपये बचाने के लिए बी

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: बीजेपी सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े ने बड़ा खुलासा किया है. अनंत कुमार हेगड़े ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के 40 हजार करोड़ रुपये बचाने के लिए बीजेपी ने देवेंद्र फडणवीस को 80 घंटे के लिए महाराष्ट्र का सीएम बनाया. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में बीजेपी ने फडणवीस को 40 हजार करोड़ का फंड बचाने के लिए मुख्यमंत्री बनाकर ड्रामा किया.


बीजेपी सांसद ने अपने बयान में कहा है कि, 'आप सभी जानते हैं कि महाराष्ट्र में हमारा आदमी (फडणवीस) 80 घंटे के लिए मुख्यमंत्री बना और उसके बाद इस्तीफा दे दिया. उन्होंने यह नाटक क्यों किया? क्या हमें नहीं पता था कि हमारे पास बहुमत नहीं था और फिर भी वह सीएम बन गए. यह वह सवाल है जो हर कोई पूछता है.'


हेगड़े ने कहा, 'सीएम के पास करीब 40 हजार करोड़ की केंद्र की राशि थी. अगर कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना सत्ता में आते तो वे 40 हजार करोड़ का दुरुपयोग करते. यही कारण है कि केंद्र सरकार के इस पैसे को विकास के लिए इस्तेमाल में नहीं लाया जा सके, इसके लिए ड्रामा किया गया.' उन्होंने कहा कि, 'बहुत पहले से बीजेपी की यह योजना थी. इसलिए यह तय किया गया कि एक नाटक होना चाहिए और इसी के तहत फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली. शपथ लेने के 15 घंटे के अंदर फडणवीस ने सभी 40 हजार करोड़ रुपयों को उस जगह पर पहुंचा दिया जहां से वो आए थे. इस तरह फडणवीस ने सारा पैसा वापस केंद्र सरकार को देकर बचा लिया.'



टैग्स