ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

BJP नेता बोले केजरीवाल को हनुमान जी का मिला आशीर्वाद, अब दिल्ली के मदरसों में कराए हनुमान चालीसा का पाठ

DELHI: दिल्ली की राजनीति में हनुमान जी छाए हुए हैं. हनुमान जी को लेकर ही बीजेपी के कई नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे, लेकिन केजरीवाल भी हनुमान जी का पूजा किए और आशीर्वाद

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली की राजनीति में हनुमान जी छाए हुए हैं. हनुमान जी को लेकर ही बीजेपी के कई नेता अरविंद केजरीवाल पर निशाना साध रहे थे, लेकिन केजरीवाल भी हनुमान जी का पूजा किए और आशीर्वाद मिला तो वह सत्ता में फिर वापस आ गए. वापसी के बाद भी हनुमान मंदिर पहुंचे. अब बीजेपी नेता भी मानने लगे हैं कि केजरीवाल को हनुमान जी का आशीवार्द मिल गया है. 

विजयवर्गीय ने कहा- मदरसों में कराए हनुमान चालीसा

अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने केजरीवाल को बधाई दी और लिखा कि’’निश्चित ही जो हनुमानजी की शरण में आता है उसे आशीर्वाद मिलता है. अब समय आ गया है कि हनुमान चालीसा का पाठ दिल्ली के सभी विद्यालयों, मदरसों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों में भी जरूरी हो. बजरंगबली की कृपा से अब 'दिल्लीवासी' बच्चे क्यों वंचित रहे.

केजरीवाल ने किया था दावा-भगवान ने की काम की तारीफ

दिल्ली में मतदान से पहले 7 फरवरी को अरविंद केजरीवाल ने कनॉट प्लेस स्थिति हनुमान मंदिर गए थे. जिसके बाद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि’’ CP के प्राचीन हनुमान मंदिर जाकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया.देश और दिल्ली की तरक़्क़ी के लिए प्रार्थना की.भगवान जी ने कहा - “अच्छा काम कर रहे हो.इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो. फलकी चिंतामुझ पर छोड़ दो.सब अच्छा होगा.’’

टैग्स