ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

मनोज तिवारी ने 48 विधायकों के साथ सरकार बनाने का किया था दावा, आज सिर्फ 8 के साथ की बैठक

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने बड़बोले बयान को लेकर मनोज तिवारी चर्चा में रहे, लेकिन अब यही बयान उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है. हार के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया में ट्र

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने बड़बोले बयान को लेकर मनोज तिवारी चर्चा में रहे, लेकिन अब यही बयान उनके लिए परेशानी बनता जा रहा है. हार के बाद से वह लगातार सोशल मीडिया में ट्रोल हो रहे हैं. तिवारी ने कहा था कि 48 विधायकों के साथ सरकार बनाएंगे, लेकिन उनके खाते में सिर्फ 8 सीटें आई. आज सभी विधायकों को साथ मनोज तिवारी ने बैठक की.

तिवारी का जाना तय

बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी ने हार के बाद इस्तीफा देने की बात बीजेपी के नेताओं से की, लेकिन बीजेपी ने फिलहाल मना कर दिया है. लेकिन तिवारी की विदाई तय माना जा रहा है. आज न कल उनकी विदाई तय है.

बिहार-यूपी के वोटरों को लुभाने लिए बीजेपी ने बनाया था अध्यक्ष

बीजेपी ने मनोज तिवारी को बिहार और यूपी के वोटरों को लुभाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष बनाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव में वह कोई कमाल नहीं दिखा पाए, बीजेपी को उम्मीद थी कि मनोज मैजिक चलाएंगे, लेकिन कुछ नहीं हो पाया. मनोज तिवारी ने इज्जत बचाने को लेकर कई भोजपुरी कलाकारों से चुनाव प्रचार कराया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बताया जा रहा है कि जल्द ही नए प्रदेश अध्यक्ष किसी को बनाया जाएगा. 



टैग्स