ब्रेकिंग
तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकॉउंट हैक, हैकर्स ने रूस के बारे में लिखा..

DELHI : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं आज सुबह सवेरे यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया था उसक

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकॉउंट हैक, हैकर्स ने रूस के बारे में लिखा..
First Bihar
2 मिनट

DELHI : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक हो गया है. जेपी नड्डा ने कहा कि मैं आज सुबह सवेरे यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर ट्वीट किया था उसके थोड़ी ही देर बाद उनका टि्वटर अकाउंट हैक कर लिया गया. उनके ट्विटर अकाउंट से और उसको लेकर एक ट्वीट भी किया गया. हालांकि राहत की बात यह है कि बीजेपी अध्यक्ष का ट्विटर अकाउंट एक बार फिर से रिस्टोर कर दिया गया है.


हैकर ने जेपी नड्डा का ट्विटर अकाउंट हैक करते हुए उस पर लिखा नड्डा के अकाउंट से ट्वीट कर कहा गया कि सॉरी मेरा अकाउंट हैक हो गया था. संदेश में आगे कहा गया कि रूस को दान करें क्योंकि उन्हें मदद की जरूरत है. इससे पहले एक अन्य ट्वीट में लिखा गया रूस के लोगों के साथ खड़े हों. अब क्रिप्टोकरंसी बिटकॉइन और एथरम से मदद स्वीकार होगी.


नड्डा के ट्विटर हैंडल से जो ट्वीट किया गया उसे लगभग 100 से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट भी किया लेकिन थोड़ी ही देर बाद जैसे ही बीजेपी आईटी सेल को इसकी जानकारी मिली अकाउंट रिस्टोर करने की कवायद शुरू हो गई. इसके बाद जेपी नड्डा का ट्विटर हैंडल थोड़ी देर बाद रिस्टोर कर दिया गया.


इसके पहले जेपी नड्डा ने आज सुबह तकरीबन 7:30 बजे अपने ट्विटर हैंडल से यूपी विधानसभा को लेकर ट्वीट किया था. जेपी नड्डा ने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा था कि आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में 61 सीटों पर मतदान हो रहा है. ऐसी स्थिति में सशक्त सरकार बनाने के लिए मतदाता कर अपनी भागीदारी निभाएं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें