ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

इंश्योरेंस कराने के बहाने युवती को होटल में बुलाया, दो युवकों ने महिला एजेंट के साथ किया गैंगरेप

DESK: इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्

इंश्योरेंस कराने के बहाने युवती को होटल में बुलाया, दो युवकों ने महिला एजेंट के साथ किया गैंगरेप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: इंश्योरेंस कंपनी में काम करने वाली एक लड़की के साथ दो युवकों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। लेकिन अब तक दोनों आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। पीड़िता लगातार थाने का चक्कर लगा रही है और पुलिस से न्याय की मांग कर रही है। 


गैंगरेप का यह मामला गुरुग्राम का है जहां भोंडसी थाने में पीड़िता ने गैंगरेप का मामला दर्ज कराया है। सोनीपत जिले की रहने वाली पीड़िता ने दो युवकों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि गुरुग्राम में रहकर वह इंश्योरेंस कंपनी में काम करती है। बीमा कराने के सिलसिले में तीन साल पहले उसकी  विकास नाम के एक शख्स से मुलाकात हुई थी। विकास अपनी मां का बीमा कराना चाहता था। तब उसने विकास की मां की पॉलिसी कराने में मदद की थी। 


एक दिन जब विकास की मां का देहांत हो गया तब क्लेम दिलवाने के लिए विकास फिर उससे मिला था। उस समय क्लेम दिलवाने में भी उसने विकास की मदद की थी। दो सप्ताह पहले विकास ने उसे फोन किया था। उसने फोन पर बताया था कि उसके एक परिचित नितिन को 30 लाख का बीमा कराना है। जिसके बाद विकास ने एक होटल में महिला एजेंन्ट को बुलाया। 30 लाख का इंश्योरेंस करने के लिए युवती होटल पहुंच गयी। 


होटल के कमरे में जाने के बाद उसने देखा कि दो लोग मौजूद है। विकास और नितिन ने पहले उससे बीमा की जानकारी ली। फिर कुछ देर बाद हाथ पकड़ लिया और जबरन उसके साथ गैंगरेप किया। दोनों आरोपियों ने धमकी दी थी कि यदि इस बात की जानकारी पुलिस को दी गयी तो वो उसे जान से मार डालेंगे। आरोपियों की धमकी से घबरायी युवती सीधे भोंडसी थाने पहुंच गयी और वहां पुलिसवालों को अपनी आपबीती बतायी।


युवती की बात सुनकर पुलिस कर्मी भी हैरान रह गये। आनन फानन में युवती की शिकायत दर्ज की गयी। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। दोनों आरोपी विकास और नितिन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। हालांकि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हो पाई है। पीड़िता पुलिस से न्याय की गुहार लगा रही है।