ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

चुनाव आयोग ने कर दिया एलान, बिहार में 3 चरण में होगा चुनाव

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की पीसी शुरू हो गई है. चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार ने कहा बिहार में तीन चरण में चुनाव होगा. 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण क

चुनाव आयोग ने कर दिया एलान, बिहार में 3 चरण में होगा चुनाव
Manish Kumar
4 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की पीसी शुरू हो गई है. चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बिहार ने कहा बिहार में तीन चरण में चुनाव होगा. 28 अक्टूबर को बिहार में पहला चरण का चुनाव होगा. इसको लेकर एक अक्टूबर को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी. 3 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा. 7 नवंबर को तीसरे चरण का मतदान होगा. पहले चरण में  71, दूसरे चरण में 94, तीसरे चरण में 78 सीटों पर चुनाव होगा.  10 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी. 

चुनाव आयोग की खास बातें

- चुनाव आयोग ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 7 लाख सैनिटाइजर, 46 लाख मास्क का इंतजाम किया गया है. चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना काल में बिहार में सबसे बड़ा चुनाव हो रहा है. सुबह सात बजे से 6 बजे तक वोटिंग होगी.  बिहार में कुल 7 करोड़ 89 लाख हैं. जिसमें पुरूष 3 करोड़ 39 लाख और महिला वोटरों की संख्या 3 करोड़ 30 लाख के करीब हैं. उम्मीदवार ऑनलाइन नामांकन करेंगे. अगर अधिकारी के पास जाते हैं तो उनके साथ सिर्फ 5 लोग ही होंगे. 

- चुनाव आयोग ने कहा कि डोर टू डोर जन संपर्क के दौरान सिर्फ 5 लोग ही एक साथ जा सकते हैं. चुनाव आयोग ने कहा कि कोरोना के कारण ही एक घंटे समय दिया गया है. सुबह 7 से शाम 6 बजे तक समय दिया गया है. चंद्रभूषण को बिहार चुनाव की जिम्मेवारी आयोग ने सौंपी है. 


- चुनाव आयोग ने साफ कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव में रैली नहीं होगी. रैली सिर्फ वर्चुअल ही होगी. रोड शो, रैली की इज्जात कोरोना संकट को लेकर नहीं दी है. आयोग ने कहा कि कोरोना संक्रमित एरिया में सरकार का जो एसओपी है इसका पालन करना होगा. 


- आयोग ने कहा कि आपराधिक मामले वाले उम्मीदवार को अपने क्राइम हिस्ट्री के बारे में अखबार और चैनलों पर उनको चुनाव प्रचार के दौरान प्रसारित करना होगा. बताना होगा कि उनके खिलाफ किस-किस तरह का मामला दर्ज है. 


- आयोग ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का गलत इस्तेमाल करने वालों पर आयोग की नजर रहेगी. कोई भी अगर गलत इस्तेमाल करता है तो उसके खिलाफ आयोग कार्रवाई होगी. फेक न्यूज वालों पर भी नजर रहेगी. 


- आयोग ने कहा कि मतदान के अंतिम समय में कोरोना संक्रमित अपना वोट डाल सकेंगे, जिनके लिए अलग से व्यवस्था होगी. हर पोलिंग बूथ पर साबुन, सैनिटाइजर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की जाएगी.



सुप्रीम कोर्ट ने रोकने से किया इंकार

आज सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में विधानसभा चुनाव टाले जाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार किया है. याचिकाकर्ता ने राज्य में कोरोना के चलते बिगड़े हालात का हवाला दिया था. कोर्ट ने कहा- हम पहले ही साफ कर चुके है कि  चुनाव आयोग  हालात के मुताबिक सभी चीजों को ध्यान में रखकर फैसला लेने में समर्थ है.