ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बिग ब्रेकिंग : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 10 लोगों के मौत की खबर, कई लापता

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रहा है, जहां अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई लोगों के हताहत होने की खबर है। बादल फटने से 10 लोगों के मौत की सूचना है जबकि कई लोगों क

बिग ब्रेकिंग : अमरनाथ गुफा के पास बादल फटा, 10 लोगों के मौत की खबर, कई लापता
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रहा है, जहां अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से कई लोगों के हताहत होने की खबर है। बादल फटने से 10 लोगों के मौत की सूचना है जबकि कई लोगों के लापता होने की संभावना जताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही NDRF, SDRF और ITBP के जवान राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है।


बादल फटने के बाद श्रद्धालुओं में हाहाकार मच गया है। सैलाब का पानी श्रद्धालुओं के टेंटों के बीच से बहले लगा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक यह घटना उस वक्त हुई जब मौके पर करीब 12 हजार श्रद्धालु मौजूद थे। फिलहाल यात्रा को रोक दी गई है। अमरनाथ गुफा के करीब दो किलोमीटर दूर यह हादसा हुआ है।


ITBP के मुताबिक शाम पांच बजे के आसपास बादल फटा है। भारी बारिश के बाद अमरनाथ गुफा के ऊपर से सैलाब के रूप मे पानी बहकर नीचे आया। इस दौरान करीब 25 टेंट और 2 लंगर पानी में तबाह हो गए। बारिश रूकने के बाद राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन में दो हेलीकॉप्टर को भी लगाया गया है। वहीं एनडीआरएफ के डीजी ने बादल फटने की घटना में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई है।

टैग्स