ब्रेकिंग
बिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंकाबिहार में उफान पर नदियां: पटना से भागलपुर तक गंगा का जलस्तर बढ़ा, कई जिलों पर खतरा मंडराया; अलर्ट मोड में सरकारबिहार में 2030 तक 13 एयरपोर्ट से उड़ानें, दिल्ली-मुंबई के लिए सीधी फ्लाइट; इन शहरों को मिलेगी कनेक्टिविटीकैसी नीति: परिवहन विभाग अपने 19 अफसरों को 'पवेलियन' में बिठा कर रखा है...'अतिरिक्त प्रभार' से जिलों का चल रहा काम, ऐसे ही बिहार का खाली खजाना भरेगा ? बिहार के नगर निकायों में तैनात इन कर्मियों का होगा तबादला, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देशBPSC शिक्षिका की संदिग्ध मौत से सनसनी, घर में पंखे से लटका मिला शव; हत्या की आशंका

भूकम्प से 16 लोगों की मौत, 400 लोग घायल, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

DESK: साउथ अमेरिकी कंट्री इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके ने भारी तबाही मचायी है। भूकम्प के कारण 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि करीब 400 लोगों के घायल होने की सूचना है

भूकम्प से 16 लोगों की मौत, 400 लोग घायल, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: साउथ अमेरिकी कंट्री इक्वाडोर में भूकंप के तेज झटके ने भारी तबाही मचायी है। भूकम्प के कारण 16 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है। जबकि करीब 400 लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि अभी की कई लोग मलबे में तबे हैं जिन्हें निकालने का काम किया जा रहा है। भूकम्प की तीव्रता 6.8 थी जिसका सबसे ज्यादा असर गुयास में देखने को मिला है। पड़ोसी देश पेरु में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये। 


भूकम्प का केंद्र ग्वायाक्विल शहर था जो गुयास से 80 किलोमीटर दूर है। भूकम्प इतनी तेज थी कि कई आलीशान इमारत जमींदोज हो गये। इस दौरान भारी तबाही हुई है। घटना में 16 लोगों की मौत हो गयी है मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। वही 400 से अधिक लोग घायल हो गये हैं। जबकि कई लोग अभी भी मलबे में दबे हुए है। राहत और बचाव कार्य जारी है। मौके पर पुलिस की टीम लोगों को मलबे से निकालने में जुटी है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। 


सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें लोग दौड़ते भागते और जान बचाते दिख रहे है। मॉल में समान बिखड़ा पड़ा है। गुयास के एक शॉपिग मॉल में भूकम्प के झटके से शेल्फ में रखा सामान जमीन कर गिर पड़ा। लोग अपने अपने घरों से बाहर निकल गये और अपनी जान बचाए। बता दें कि इससे पहले 6 फरवरी को तुर्किये-सीरिया में भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे जिसमें दोनों देशों में भारी तबाही हुई थी। तुर्किये में 44 हजार 374 लोगों की मौत भूकम्प के कारण हो गयी थी तो वही सीरिया में पांच हजार 951 लोगों की जान गई थी।