ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत, घरौंदा बनाने के लिए लाने गए थे मिट्टी

DESK: मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घरौंदा बनाने के लिए 7 बच्चे मिट्टी लाने गए थे. इस दौरान ही यह हादसा हो गया. यह घटना भोपाल के बरखेड़ी की है. <

मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की मौत, घरौंदा बनाने के लिए लाने गए थे मिट्टी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  मिट्टी धंसने से 4 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई. घरौंदा बनाने के लिए 7 बच्चे मिट्टी लाने गए थे. इस दौरान ही यह हादसा हो गया. यह घटना भोपाल के बरखेड़ी की है. 

एक बच्चे ने लोगों को दी सूचना

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि सात बच्चे एक साथ मिट्टी लाने गए थे. इस दौरान 6 बच्चे वहां पर खेल रहे थे. इस दौरान ही मिट्टी धंस गया. जिसमें 6 बच्चे दब गए.  एक जो बच्चा बाहर खड़ा था वह दौड़ते हुए घर गया और परिजनों को सूचना दी. परिजन पहुंचे और सभी बच्चों को मिट्टी से बाहर निकाला. 

रास्ते में बच्चों ने तोड़ा दम

मिट्टी से सभी बच्चों को निकालकर परिजन ने हमीदिया हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही 4 बच्चों ने दम तोड़ दिया. 2 बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. बच्चों की मौत के बाद उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया कहा कि हमारे बच्चे तो चले गए, उनकी चीर-फाड़ नहीं करवाना चाहते हैं.