ब्रेकिंग
मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦बिहार के इस CO ने सरकारी राशि में 11.47 लाख का किया खेल ! जिलाधिकारी की रिपोर्ट पर अब होगी यह कार्रवाई...

फ्लोर टेस्ट से पहले कांग्रेस विधायकों का हुआ कोरोना टेस्ट, एक विधायक का दावा 85 में से 2 विधायकों में है लक्षण

BHOPAL: मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. इस बीच कांग्रेस के 85 विधायकों को आज जयपुर से भोपाल लगा गया. भोपाल के एक होटल में सभी विधायकों को ठहराया गया है. आज सभी विधायकों

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

BHOPAL: मध्य प्रदेश में सियासी घमासान जारी है. इस बीच कांग्रेस के 85 विधायकों को आज जयपुर से भोपाल लगा गया. भोपाल के एक होटल में सभी विधायकों को ठहराया गया है. आज सभी विधायकों का कोरोना टेस्ट हुआ. होटल में डॉक्टरों की टीम ने सभी विधायकों की जांच की. बताया जा रहा है कि सोमवार को कमलनाथ सरकार का फ्लोर टेस्ट होगा.  

एक विधायक का दावा- 2 में कोरोना के लक्षण

तराना के विधायक महेश परमार ने दावा किया कि कुछ विधायकों की तबीयत खराब है. 2 विधायकों में कोरोना के लक्षण लग रहे हैं. जिसके बाद डॉक्टरों की टीम पहुंची और सभी विधायकों का टेस्ट किया. सियासी उठाक पटक के बीच 86 विधायकों को कांग्रेस ने राजस्थान के जयपुर के ठहराया था. जयपुर कमलनाथ को सुरक्षित लग रहा था, क्योंकि यहां पर भी कांग्रेस की सरकार है. एक विधायक पहले ही भोपाल पहुंच चुके थे. 

सीएम आवास पर बैठक

सीएम कमलनाथ के आवास पर कांग्रेस विधायकों की बैठक बुलाई गई है. बताया जा रहा है कि इस बैठक में फ्लोर टेस्ट को लेकर चर्चा होगी. बता दें कि सिंधिया गुट के 22 कांग्रेस विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. वह बेंगलुरु में रूके हुए हैं. 



टैग्स