ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

2 IPS ऑफिसर को हुआ कोरोना, 4 IAS पहले ही हो चुके है पॉजिटिव

DESK: मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इंदौर में 2 आईपीएस अधिकारियों को कोरोना हो गया है. इस राज्य में ही इससे पहले चार आईएएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं. सभी का

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है. इंदौर में 2 आईपीएस अधिकारियों को कोरोना हो गया है. इस राज्य में ही इससे पहले चार आईएएस अधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव निकल चुके हैं. सभी का इलाज चल रहा है. जो चार आईएएस अधिकारी कोरोना संक्रमित है वह स्वास्थ्य विभाग में तैनात है. 

दोनों आईपीएस अधिकारियों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि स्थिति में सुधार हो रहा है.  आज जो रिपोर्ट आई है उसमें 10 से 11 पुलिसकर्मियों कोरोना संक्रमित हुए है. लॉकडाउन के दौरान दिन रात पुलिसकर्मी और अधिकारी काम कर रहे है. जिसके कारण वह संक्रमण का शिकार हो रहे है. 


दो थानेदार की हो चुकी है मौत

इंदौर और उज्जैन के थाना प्रभारी की कोरोना से मौत हो चुकी है. इसके अलावे इस शहर के एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव निकले हैं. अधिकारी ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने में लगे हैं. बताया जा रहा है कि कोरोना संक्रमण के डर से कई पुलिसकर्मी घर भी नहीं जा पा रहे हैं. बता दें कि मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग में सबसे अधिक संक्रमण का खतरा बढ़ा हुआ है. मध्य प्रदेश में 1587 कोरोना संक्रमित हुए है. इसमें 80 लोगों की मौत हो चुकी है. 



टैग्स