ब्रेकिंग
सोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टसोशल मीडिया पर हथियार लहराकर रील बनाना पड़ा महंगा, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने युवक को दबोचाCM Samrat : अरे! मेरे पुलिस को चैलेंज क्यों करते हो? फर्स्ट बिहार के मंच से CM सम्राट का ऐलान- रील बनाकर पुलिस को चुनौती दोगे तो ठोक दिए जाओगे!Bihar weather : बिहार में आज फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट; 25 सितंबर तक सतर्क रहने की सलाहबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्ट

भारत में कोरोना के 16,135 नए मामले, 24 लोगों की हुई मौत

DESK: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. कोरोना वायरस के 16,135 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. बता दे कि इस दौरान 24 मरीजों की कोरोना संक्रम

भारत में कोरोना के 16,135 नए मामले, 24 लोगों की हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

DESK: देश में एक बार फिर कोरोना वायरस का कहर देखने को मिल रहा है. कोरोना वायरस के 16,135 नए मामले पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं. बता दे कि इस दौरान 24 मरीजों की कोरोना संक्रमन से मौत हो गई है. वहीं अगर रविवार की बात करे तो, कोरोना के 16,103 नए मामले सामने आए थे और इस दौरान कुल 31 लोगों की मौत हुई थी.


जानकारी के मुताबिक अब तक देश में कोविड संक्रमण के कुल 4,35,02,429 मामले सामने आ चुके हैं, इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा दी गई है. जिनमें से अब तक ठीक होने वाले मरीजो की संख्या 4,28,79,477  हैं. अब तक भारत में कुल  1,13,864 एक्टिव केस हैं जो कि कुल मामलों के 0.26 प्रतिशत है. वहीं मौजूदा रिकवरी रेट 0.26 प्रतिशत बताया गया है. अगर हम देश की पॉजिटिविटी रेट पर बात करे तो, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.85 फीसदी है और साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 3.74 प्रतिशत है. बता दे कि पिछले 24 घंटों  में अब तक कुल 3,32,978 कोविड टेस्ट किए गए है. और इस टेस्ट के साथ ही देश में अब तक कुल टेस्टों की संख्या 86.39 करोड़ हो गई है.


अगर हम उस राज्य की बात करे जो कोरोना की वजह से अधिक प्रभावित हुए है तो, महाराष्ट्र उन राज्यों में से एक है जहाँ अब तक कोरोना से 79,85,296 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है और इन संक्रमितों में से 1,47,940 मरीजों की मौत हुई है. वहीं कोरोना से पीड़ित राज्यों में दूसरे स्थान पर केरल है, जहां 66,53,272 लोगों को संक्रमित पाया गया है जिनमें से 70,048 मरीजों की मौत हुई है.

टैग्स