ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

भारत के इस हिस्से में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता

DESK : आज सुबह सवेरे लोगों को भूकंप का झटका लगा है. नागालैंड में सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका आया. भूकंप का केंद्र नागालैंड के पास मोकोचुंग में था और इसकी तीव्रत

भारत के इस हिस्से में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.4 रही तीव्रता
First Bihar
2 मिनट

DESK : आज सुबह सवेरे लोगों को भूकंप का झटका लगा है. नागालैंड में सुबह 8 बजकर 59 मिनट पर भूकंप का हल्का झटका आया. भूकंप का केंद्र नागालैंड के पास मोकोचुंग में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई है. 


भूकंप के झटके बहुत थोड़ी देर के लिए महसूस किए गए. झटका महसूस होने के साथ ही लोग अपने घरों से बाहर आ गए. स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भूकंप की वजह से इलाके में जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है. झटका भारत के साथ-साथ मयंमार के भी कुछ इलाकों में महसूस किया गया. 


नार्थ इस्ट राज्यों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं. बीते हफ्ते भी मिजोरम में भूकंप के झटके आए थे, तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई थी. भारत और मयंमार सीमा के आसपास लगातार भूकंप का एक्टिव क्षेत्र बना हुआ है. हालांकि राहत की बात यह है कि पहाड़ी इलाके में भूकंप आने के बावजूद जान माल की कोई क्षति नहीं पहुंच रही है.