ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बेलगाम भैंसे का तांडव, दरोगा को उठा-उठाकर पटका, कई गाड़ियों को भी किया क्षतिग्रस्त

DESK : उत्तर प्रदेश के संभल में सदर कोतवाली में घुसे एक भैंसे ने जमकर तांडव मचाया है. भैंस ने आसपास लगी गाड़ियों को तो नुकसान पहुंचाया ही साथ ही अदालत से आ रहे दरोगा को बाइक सहित उठ

बेलगाम भैंसे का तांडव, दरोगा को उठा-उठाकर पटका, कई गाड़ियों को भी किया क्षतिग्रस्त
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के संभल में सदर कोतवाली में घुसे एक भैंसे ने जमकर तांडव मचाया है. भैंस ने आसपास लगी गाड़ियों को तो नुकसान पहुंचाया ही साथ ही अदालत से आ रहे दरोगा को बाइक सहित उठाकर पटक दिया. बाद में जाकर उस बेलगाम भैंसे को काबू में किया जा सका. फिलहाल इस मामले का वीडियो काफी तेजी से वायरल होता जा रहा है. 


मामले के बारे में हम आपको बता दें कि अचानक एक भैंसा संभल सदर कोतवाली में घुस आया और वहां खड़े पुलिस वाहनों के साथ उत्पात मचाने लगा. इसके कुछ ही देर बाद कोतवाली में तैनात शिवप्रताप दरोगा अपनी बाइक से अदालत से वापस आ रहे थे. लेकिन उनकी नजर उस भैंसे पर नहीं पड़ पाई. इतने में दरोगा खुद को बचा पाते कि भैंसे ने उन पर हमला कर दिया.


भैंसे ने चलती बाइक से दरोगा को उठाकर पटक दिया. इससे पहले आसपास में खड़े और लोग उन्हें बचा पाते भैंसे ने उन्हें अपने सिंग पर उठाकर जमीन से रगड़ना शुरू कर दिया. भैंसे ने कई बार उठाकर पटका. अन्य पुलिस वालों ने उन्हें बचाने की कोशिश की तब जाकर भैंसे ने उन्हें छोड़ा. बहरहाल, दरोगा की जान बच गई. उन्हें मामूली चोट आई है.