ब्रेकिंग
वसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोपवसूलीबाज थानेदार गिरफ्तार, हाजत में बंदकर वसूलता था पैसा, SP ने पहुंचा दिया हवालातबेतिया GMCH में मां के बच्ची को गोद में लेकर पहुंचने की तस्वीर वायरल, अस्पताल ने स्ट्रेचर नहीं मिलने के आरोप का किया खंडन, महिला ने भी दी सफाईमधेपुरा में जमीन फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा! पूर्व DCLR, 2 CO समेत 7 के खिलाफ FIR, कोर्ट के आदेश के एक साल बाद हुई कार्रवाईपटना में कोलकाता की डांसर रोजी खातून की संदिग्ध मौत, दोस्त के फ्लैट में मिली लाशस्कूल में रसोईया की दबंगई से छात्र-छात्राएं और अभिभावक परेशान, शिक्षिका से मारपीट और बदसलूकी का आरोप

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा की जगह लेंगे

DESK : भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है। येदियुरप्पा की जगह है बीजेपी अब बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। आज

कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री होंगे बसवराज बोम्मई, येदियुरप्पा की जगह लेंगे
Editor
2 मिनट

DESK : भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लिया है। येदियुरप्पा की जगह है बीजेपी अब बसवराज बोम्मई को कर्नाटक का नया मुख्यमंत्री बनाने जा रही है। आज बीजेपी विधायक दल की हुई बैठक में बसवराज बोम्मई के नाम पर मुहर लग गई है। बोम्मई बुधवार या फिर गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बसवराज बोम्मई कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एसआर बोम्मई के बेटे हैं। उन्हें येदियुरप्पा का करीबी भी माना जाता है और वह लिंगायत समुदाय से आते हैं।


बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा के कैबिनेट में गृहमंत्री का पदभार संभाल चुके हैं। विधायक दल की आज हुई बैठक में बोम्मई के नाम का प्रस्ताव येदियुरप्पा ने रखा। येदियुरप्पा के इस प्रस्ताव का गोविंद करजोल ने समर्थन किया। जिस पर सभी विधायकों ने अपनी सहमति जताई। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा ने मुंबई को बधाई दी। मुंबई ने भी पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।


विधायक दल की बैठक के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर गए धर्मेंद्र प्रधान और जी किशन रेड्डी भी इस मौके पर मौजूद थे। हालांकि बोम्मई का नाम उस वक्त ही तय माना जा रहा था जब कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने वहां के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील के साथ येदियुरप्पा से मुलाकात की थी। येदियुरप्पा ने सोमवार को अपनी सरकार का दो साल पूरा किया है और उन्होंने इस्तीफे की घोषणा कर दी थी।

टैग्स