ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

आप भी बैंक का EMI टालना चाहते हैं तो सतर्क हो जाइए, बैंकों की इस गुजारिश को पढ़ लीजिए...

DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए बैंकों ने अपने ग्राहकों को EMI में राहत देने का ऐलान किया है. इसी बीच ठगी की बढ़ती शिकायतों के बीच बैंक ने ग्राहकों को सतर्क भी किया है.&nbsp

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : कोरोना के कहर को देखते हुए बैंकों ने अपने ग्राहकों को EMI में राहत देने का ऐलान किया है. इसी बीच ठगी की बढ़ती शिकायतों के बीच बैंक ने ग्राहकों को सतर्क भी किया है. 

बैंकों ने ग्राहकों से कहा है कि वे ओटीपी और पिन जैसी जानकारियां बैंक कभी भी नहीं मांगती है, इसलिए ऐसे धोखेबाजों से सतर्क रहें. एक्सिस बैंक, भारतीय स्टेट बैंक के साथ ही साथ कई बैंकों ने ग्राहकों को इस बारे में एसएमएस और ईमेल भेजकर सतर्क किया है. 


बैंक के तरफ से बताया गया है कि साइबर ठग ईएमआई का सहारा लेकर ग्राहकों को चुना लगा सकते हैं. इसलिए सावधान रहने की जरुररत है. वहीं पीएम केयर्स के नाम से भी ठगी की जा रही है. 

एसबीआई ने पिछले दिनों गी ट्वीट कर कहा कि , ‘‘इस तरीके में ग्राहकों के पास फोन आता है और उनसे कहा जाता है कि ईएमआई भुगतान टालने के लिये ओटीपी बतायें. जैसे ही आप ओटीपी बताते हैं, आपके खाते से पैसे निकाल लिये जाते हैं.’’ वहीं एक्सिस बैंक ने ग्राहकों ईमेल भेज कहा है कि ‘ये ठग ईएमआई भुगतान टालने का जिक्र कर आपसे ओटीपी, सीवीवी, पासवर्ड और पिन आदि मांग सकते हैं. इनसे सतर्क रहिये. यदि आप ये जानकारियां बतायेंगे तो आपको चूना लग सकता है.’