ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

PM मोदी दीप जलाने के लिए बोले थे, लेकिन BJP महिला जिलाध्यक्ष चलाने लगी गोली

DESK: कोरोना महामारी के अंधकार को दूर करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से दीप जलाने की अपील की थी. लेकिन बीजेपी की महिला जिलाध्यक्ष फायरिंग करने लगे. इस वीडियो अब

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: कोरोना महामारी के अंधकार को दूर करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से दीप जलाने की अपील की थी. लेकिन बीजेपी की महिला जिलाध्यक्ष फायरिंग करने लगे. इस वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. यह घटना यूपी के बलरामपुर की है. 

गोली से कोरोना भगाएंगे

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने रविवार की रात पति के लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की और इसके बारे में बोली की वह गोली मारकर कोरोना को भगा देगी. जब वीडियो वायरल हुआ तो वह माफी मांगने लगी. भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने मंजू तिवारी को फटकार लगाई और उन्हें पद से हटा दिया है.

पुलिस ने किया केस दर्ज

मंजू तिवारी ने बकायदा फेसबुक पर डालने के लिए यह वीडियो बनवाया था. इसको फेसबुक पर डालने के बाद लिखा कि दीप जलाने के बाद कोरोना को भगाते हुए. जब मामला तूल पकड़ा तो पोस्ट को डिलिट कर दी. इस वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मंजू तिवारी पर केस दर्ज कर लिया है. बलरामपुर एसपी देव रंजन वर्मा ने कहा कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेने के बाद कोतवाली नगर में अभियुक्त के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. विधिक कार्रवाई की जा रही है.


टैग्स