ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

बड़ी खबर: RBI का बहुत बड़ा फैसला, दो हजार के नोट का सर्कुलेशन किया बंद

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दो हजार रुपए के नोट से जुड़ी हुई सामने आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। फिलहाल बाजार में मौजूद दो हजार के नोट

बड़ी खबर: RBI का बहुत बड़ा फैसला, दो हजार के नोट का सर्कुलेशन किया बंद
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर दो हजार रुपए के नोट से जुड़ी हुई सामने आ रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने दो हजार के नोट को वापस लेने का फैसला लिया है। फिलहाल बाजार में मौजूद दो हजार के नोट वैध रहेंगे। 30 सितंबर तक दो हजार के नोट वापस किए जा सकेंगे। आरबीआई अब दो हजार के नोट नहीं छापेगी। 


दरअसल, आरबीआई ने दो हजार के नोट को लेकर बड़ा फैसला लिया है। देश में दो हजार के नोट लीगल तो रहेंगे लेकिन उसे सर्कुलेशन से बाहर कर दिया गया है। आरबीआई ने सभी बैंकों को निर्देश जारी किया है कि वे दो हजार के नोट जारी करना तत्काल रोक दें। क्लीन नोट पॉलिसी के तहत यह फैसला लिया गया है। फिलहाल बारार में मौजूद दो हजार के नोट लीगल रहेंगे, लोग 30 सितंबर तक उन्हें बैंकों को वापस कर सकते हैं।


आरबीआई ने कहा है कि 2018-19 में ही दो हजार रुपये के नोट को छापना बंद कर दिया गया था। 23 मई से एक बार में 20 हजार रुपये तक के ही 2 हजार रुपये के नोट बदल सकेंगे। इसके लिए सभी बैंकों में स्पेशल विंडो खोले जाएंगे इसके अलावा नोट बदलने और जमा करने के लिए आरबीआई 19 शाखा खोलेगी। बता दें कि केंद्र सरकार ने काला धन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए 8 नवंबर 2016 की आधी रात से 500 और 1000 के नोट को बंद करते हुए 2000 रुपए के नोट लाई थी।