ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

बदल गया कश्मीर: 32 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक पर मनायी गयी जन्माष्टमी, घाटी में निकली शोभा यात्रा

DESK: श्रीनगर के लाल चौक पर श्रीकृष्ण-राधा के वेशभूषा में सजे धजे बच्चे और भजन-कीर्तन करते लोग. इस नजारे की कल्पना पिछले 32 साल से शायद ही किसी ने की होगी. लेकिन इस बार की जन्

बदल गया कश्मीर: 32 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक पर मनायी गयी जन्माष्टमी, घाटी में निकली शोभा यात्रा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: श्रीनगर के लाल चौक पर श्रीकृष्ण-राधा के वेशभूषा में सजे धजे बच्चे और भजन-कीर्तन करते लोग. इस नजारे की कल्पना पिछले 32 साल से शायद ही किसी ने की होगी. लेकिन इस बार की जन्माष्टमी में ऐसा ही हुआ. श्रीनगर के लाल चौक पर जन्माष्टमी का सेलिब्रेशन हुआ. कश्मीर घाटी में श्रीनगर के आस-पास के शहरों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा की शोभा यात्रा निकाली गयी.


32 साल बाद ऐसा नजारा

32 साल पहले 1989 में कश्मीर घाटी से कश्मीरी पंडितों का पलायन शुरू हुआ था. उसके बाद घाटी में कभी सड़क पर जन्माष्टमी या हिन्दूओं के दूसरे पर्व को सेलिब्रेट नहीं किया गया. लेकिन इस साल की जन्माष्टमी कश्मीरी हिन्दूओं के लिए यादगार बन गयी. हालांकि श्रीनगर में हिन्दूओं की तादाद बेहद कम है लेकिन आज वे लाल चौक पर जमा हुए औऱ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया.


जन्माष्टमी पर शोभा यात्रा भी निकली

श्रीनगर के पास उत्तर कश्मीर का शहर है हंदवाड़ा. हंदवाड़ा में 1989 के बाद पहली दफे जन्माष्टमी के मौके पर श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा निकाली. श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में गाड़ी पर सवार होकर बच्चे निकले तो उनके साथ ही नाचते-गाते श्रद्धालु. हिंदवाडा से निकली शोभयात्रा की शुरूआत गणपत्यार मंदिरसे हुई. ये श्रीगणेश का प्रसिद्ध मंदिर है. नाचते-गाते औऱ श्रीकृष्ण की भक्ति में मगन श्रद्धालुओं ने पूरे शहर की फेरी लगायी. कई स्थानों पर सड़क किनारे श्रद्धालु खड़े थे जो शोभा यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत कर रहे थे.


हालांकि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान कोई घटना न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से सर्तक था. सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किये गये थे. श्रीनगर से हंदवाडा तक सुरक्षाकर्मियों की खास तैनाती की गयी थी. प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना को टालने का पूरा बंदोबस्त किया था.


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम में शिरकत करने वाले कश्मीरी पंडितों ने कहा कि उनका राज्य भाईचारे के लिए जाना जाता था. कुछ लोगों ने माहौल खराब कर दिया. लेकिन अब फिर भाईचारा कायम होने लगा है. श्रद्धालुओं ने कहा कि सभी वर्गों के स्थानीय लोगों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह आयोजित करने में मदद की. 

बदल गया कश्मीर: 32 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक पर मनायी गयी जन्माष्टमी, घाटी में निकली शोभा यात्रा

कश्मीर में मनाये गये जन्माष्टमी समारोह में कोरोना के खात्मा के लिए खास तौर पर प्रार्थान की गयी. श्रद्धालुओं ने कहा कि कोरोना के कारण कश्मीर ही नहीं बल्कि पूरे देश को काफी नुकसान हुआ है. भगवान से प्रार्थना की गयी कि इस महामारी पर जल्द ही अंकुश लगे.

बदल गया कश्मीर: 32 साल बाद श्रीनगर के लाल चौक पर मनायी गयी जन्माष्टमी, घाटी में निकली शोभा यात्रा

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें