ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

बड़ा आतंकी हमला: 23 लोगों को मौत के घाट उतारा, पहचान पूछा और बस से उतारकर गोलियों से भून डाला

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकलकर सामने आ रही है, जहां बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने 23 लोगों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उता

बड़ा आतंकी हमला: 23 लोगों को मौत के घाट उतारा, पहचान पूछा और बस से उतारकर गोलियों से भून डाला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर पड़ोसी देश पाकिस्तान से निकलकर सामने आ रही है, जहां बलूचिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। आतंकवादियों ने 23 लोगों को गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतार दिया है। आतंकवादियों ने बस को रोककर उसपर सवार लोगों का पहचान पूछा और 23 लोगों को बस से उतार पर गोलियों की बौछार कर दी।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलूचिस्तान के मूसाखेल जिलमें आतंकवादियों ने कई बसों, ट्रकों और वैन को अपना निशाना बनाया है। गाड़ियों को रोक कर उसपर सवार लोगों का नाम और पहचान पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी। जिसमें 23 लोगों की मौत हो घई है जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।


सहायक आयुक्त नजीर काकर ने बताया है कि हथियारबंद लोगों ने मूसाखेल में एनएच को बाधित कर दिया और यात्रियों को गाड़ियों से उतार कर उन्हें गोली मारी। इसके बाद 10 गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। बलूचिस्तान के सीएम सरफराज बुगती ने बयान जारी कर इस हमले की निंदा की है और कहा है कि दोषियों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।