ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

अब बच्चों को मिलेगी कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया.. 12 से 18 साल के लिए टीका जल्द

DELHI : देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब एक राहत वाली खबर है। बच्चों को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जानका

अब बच्चों को मिलेगी कोरोना की वैक्सीन, सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया.. 12 से 18 साल के लिए टीका जल्द
Editor
2 मिनट

DELHI : देश में कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच अब एक राहत वाली खबर है। बच्चों को कोरोना वैक्सीन कब मिलेगी इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में बड़ी जानकारी दी है। सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने बताया है कि 12 से 18 साल के बच्चों के लिए जल्द ही कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। जायडस कैडिला की तरफ से 12 से 18 साल के बच्चों के लिए यह वैक्सीन तैयार की जा रही है। 


मीडिया में आई खबरों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए केंद्र सरकार ने यह बताया है कि अब बच्चों को जल्द ही कोरोना वैक्सीन मिल पाएगी। सुप्रीम कोर्ट में सरकार की तरफ से शुक्रवार को एक हलफनामा भी दायर किया गया है। हलफनामे में बच्चों के लिए वैक्सीन की बात कही गई है। साथ ही साथ यह भी बताया गया है कि फिलहाल कोरोना वैक्सीन के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल है और देश में 32 करोड़ से अधिक डोज लगाए जा चुके हैं।




सरकार ने बताया है कि 18 साल से अधिक उम्र के 93 से 94 करोड़ लोगों के लिए 186 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज की आवश्यकता होगी। सरकार ने कहा है कि लोग सीधे टीकाकरण केंद्रों पर जाकर वैक्सीन ले सकते हैं। वैक्सीन के लिए डिजिटल पहुंच कोई मायने नहीं रखता है। सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार ने यह भी बताया है कि सोमवार से लागू की गई नई पॉलिसी के तहत 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि वैक्सीनेशन के आंकड़ों को लगातार सार्वजनिक किया जा रहा है ताकि पारदर्शिता बनी रहे।

टैग्स