ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में 28 साल बाद आज आएगा फैसला,अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

DESK : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज 28 साल बाद कोर्ट का फैसला आने जा रहा है. 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आरोपियों के भाग्य का फैसला आज होगा.हाईकोर्ट के पुरा

बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में 28 साल बाद आज आएगा फैसला,अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Anamika
2 मिनट

DESK : बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में आज 28 साल बाद कोर्ट का फैसला आने जा रहा है. 6 दिसंबर, 1992 को अयोध्या में विवादित ढांचा ढहाए जाने के आरोपियों के भाग्य का फैसला आज होगा.

हाईकोर्ट के पुराने परिसर में स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज सुरेंद्र कुमार यादव सुबह दस बजे अपना फैसला सुनाएंगे. इस दौरान विशेष अदालत ने लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी व कल्याण सिंह समेत सभी 32 अभियुक्तों को उपस्थित रहने को कहा है. लेकिन कोरोना के कारण उमा भारती समेत कुछ अभियुक्तों के हाजिर होने की संभावना नहीं है. 

बता दें कि इस मामले में  49 लोगों को अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें से 17 की मौत हो चुकी है. बाल ठाकरे, आचार्य गिरिराज किशोर, विष्णु हरि डालमिया व विजयाराजे सिंधिया सहित कई लोगों की मौत हो गई है. इस केस की सुनवाई को देखते हुए पुराने हाईकोर्ट परिसर में फैसले के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.