ब्रेकिंग
कब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारीकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लानबिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग पर आया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी

भाभी पर आया देवर का दिल, वाइफ बनी राह का रोड़ा तो नशीली चिकेन खिला कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला

DESK : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो अपना सूद- बुद खो देते हैं। प्यार में पड़े लोग यह भी ख्याल नहीं रख पाते हैं कि उनको इश्क हुआ किसके साथ है। लेकिन, मामला तब बदल जाता

भाभी पर आया देवर का दिल, वाइफ बनी राह का रोड़ा तो नशीली चिकेन खिला कर दिया ये कांड; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : इश्क का खुमार जब किसी पर चढ़ता है तो फिर वो अपना सूद- बुद खो देते हैं। प्यार में पड़े लोग यह भी ख्याल नहीं रख पाते हैं कि उनको इश्क हुआ किसके साथ है। लेकिन, मामला तब बदल जाता है जब दो लोगों के इश्क की वजह से तीसरे की जान पर बन जाती है। अब ऐसा ही मामला निकल कर सामने आया है। जहां एक युवक अपनी भाभी की प्यार में इस कदर पागल हो गया कि शादी के बाद उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। 


दरअसल,  झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र का है। यहा रहने वाले संजीव रायकवार अपनी पत्नी रेखा रायकवार और 5 बच्चों के साथ रहता था। रेखा और उसके पति पति संजीव के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि संजीव के उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। जब इसकी जानकारी संजीव की पत्नी रेखा को हुई तो रेखा ने विरोध किया। जसिके बाद इसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़ा हो जाता था। 


इसके बाद  अब आज संजीव घर पर आया तो उसने चिकन बनवाया। इसके बाद वह अपनी भाभी से मिलने चला गया। जब ये बात रेखा को पता चली तो वह भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद जमकर हंगामा हुआ। काफी देर बाद रेखा और उसका पति संजीव दोनों घर आ गए और घर पर भी झगड़ा हुआ। इसके बाद नाराज रेखा अपने कमरे में चली गई।  इसी बीच संजीव ने चिकन में नशीला पदार्थ मिला दिया। जब रेखा ने चिकन खाया तो वह कुछ ही देर में बेसुध सो गई. इसके बाद रेखा के पति संजीव ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद संजीव मौके से भाग गया। 


इधर, जब इस घटना की जानकारी  परिजनों को हुई तो उन्होंने गंभीर रूप से घायल रेखा को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। फिलहाल  पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी संजीव की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।