ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

बाबा रामदेव पर एक हजार करोड़ की मानहानि का केस करेगा IMA, योग गुरू को भेजा गया नोटिस, कोरोनिल का प्रचार बंद करें वर्ना FIR करेंगे

DESK: एलौपैथी बनाम आयुर्वेदिक की लडाई में फंसे बाबा रामदेव पर अब इंडियन मेडिकल एसोसियेशन यानि IMA ने एक हजार करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा ठोंकने का एलान किया है। IMA

बाबा रामदेव पर एक हजार करोड़ की मानहानि का केस करेगा IMA, योग गुरू को भेजा गया नोटिस, कोरोनिल का प्रचार बंद करें वर्ना FIR करेंगे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: एलौपैथी बनाम आयुर्वेदिक की लडाई में फंसे बाबा रामदेव पर अब इंडियन मेडिकल एसोसियेशन यानि IMA ने एक हजार करोड़ रूपये की मानहानि का मुकदमा ठोंकने का एलान किया है।  IMA ने कहा है कि बाबा रामदेव ने सभी एलोपैथी डॉक्टरों का अपमान किया है। लिहाजा उनके खिलाफ एक हजार करोड़ की मानहानि का मामला बनता है। IMA ने बाबा रामदेव को 6 पन्नों का मानहानि का नोटिस भेज दिया है। 


IMA की उत्तराखंड यूनिट ने भेजा नोटिस

IMA की उत्तराखंड यूनिट ने बाबा रामदेव को 6 पन्नों का मानहानि का नोटिस भेजा है. नोटिस में कहा गया है कि योग गुरू या तो 15 दिन के भीतर क्षमा मांग कर अपने बयान को सोशल मीडिया प्लेटफार्म हटा लें वर्ना उनके खिलाफ कोर्ट में एक हजार करोड़ की मानहानि का दावा ठोका जायेगा. आईएमए उत्तराखंड के सचिव डॉ अजय खन्ना की ओर से बाबा रामदेव को नोटिस भेजा गया है.


हर डॉक्टर की 50 लाख रूपये की हुई मानहानि

IMA ने कहा है कि बाबा रामदेव ने एलोपैथ को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जो बयान दिया है उससे हर डॉक्टर के 50 लाख रूपये मानहानि हुई है. चूंकि उत्तराखंड में दो हजार डॉक्टर हैं. इसलिए कुल मिलाकर 1000 करोड़ रूपये की मानहानि हुई है. बाबा रामदेव को इसकी पूर्ति करनी होगी. 


IMA की नोटिस में कहा गया है कि बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया के जरिय जो अपना वीडियो जारी किया है उससे डॉक्टरों की छवि धूमिल हुई. वहीं बाबा रामदेव पर दिव्य कोरोनिल औऱ श्वासारि किट के भ्रामक प्रचार का भी आऱोप लगाया गया है. IMA कह रहा है कि बाबा रामदेव गलत विज्ञापन देकर कोरोनिल को कोरोना संक्रमण से ठीक करने वाली दवा बता रहे हैं. वहीं इसे वैक्सीन का दुष्प्रभाव कम करने वाली दवा भी बताया जा रहा है. चूंकि बाबा रामदेव लोगों को गलत जानकारी दे रहे हैं इसलिए उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं के तहत एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी।