ब्रेकिंग
पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦पत्नी ने ही रची थी पति की हत्या की साजिश... भाई समेत 6 गिरफ्तार, ऐसे खुला पूरा राज✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख

बातचीत से रास्ता नहीं निकला तो चीन को करारा जवाब देंगे, CDS बिपिन रावत का बड़ा बयान

DELHI : भारत और चीन में अभी भी तनातनी बरकरार है. हालांकि कई बार बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन सीमा पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच चीफ ऑफ़ डिफेन्स

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

DELHI : भारत और चीन में अभी भी तनातनी बरकरार है. हालांकि कई बार बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया गया लेकिन सीमा पर अभी भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. इस बीच चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने एक बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि भारत के पास सैन्य विकल्प तैयार है. गौरतलब है कि उन्होंने यह बयान दोनों देशों के बीच हुई बातचीत के नाकाम होने के बाद ही कही है. 


उन्होंने कहा कि भारत सरकार शांतिपूर्ण तरीके से मामले का निपटारा चाहती है लेकिन फिर भी अगर चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आटा है तो भारत के पास सनिय विकल्प तैयार है. उन्होंने आगे कहा कि डिफेंस सिस्टम क काम है कि वो निगरानी रखे और ऐसे अतिक्रमण को घुसपैठ में तब्दील होने से रोकना है. और अगर फिर भी एलएसी पर पहले की तरह ही स्थिति  बन जाती है तो फिर आखिरी विकल्प सैन्य कार्रवाई का होगा. 


आपको बता दें कि भारत और चीन के राजदूतों द्वारा कई बैठक की जा चुकी है लेकिन अभी तक चीन लद्दाख के पैंगोंग त्सो इलाके से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हो रहा है. और तो और चीन की तरफ से फिंगर 4 इलाके से दोनों सेनाओं को पीछे हटने की शर्त रखी थी लेकिन भारत ने इस बात से साफ़ इंकार कर दिया और पहले की ही स्थिति को बहाल करने मांग की.