ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

अयोध्या में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से सनी मासूम को तड़पता छोड़कर आरोपी हुए फरार

DESK : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 7 साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. बच्ची अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चंद कदम की दूरी पर खाकी अखाड़े के पास खून से लथपथ, तड़पती हुई मि

अयोध्या में 7 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से सनी मासूम को तड़पता छोड़कर आरोपी हुए फरार
First Bihar
2 मिनट

DESK : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 7 साल की बच्ची से हैवानियत का मामला सामने आया है. बच्ची अयोध्या के हनुमानगढ़ी से चंद कदम की दूरी पर खाकी अखाड़े के पास खून से लथपथ, तड़पती हुई मिली. बच्ची की हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. बच्ची के साथ गैंगरेप होने की आशंका जताई जा रही है. 


अयोध्या की कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक वारदात को बुधवार रात अंजाम दिया गया. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची के घर से कुछ दूर बुधवार को भंडारे का आयोजन किया गया था. इसमें पूरे मोहल्ले के लोग शामिल हुए थे. इस दौरान ही आरोपी बच्ची को पास के खंडहर की झाड़ियों में ले गए. 


यहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोपी खून से सनी मासूम को तड़पता हुआ छोड़कर फरार हो गए थे. बच्ची किसी तरह घिसटती हुई सड़क पर आई. लोगों ने मासूम को इस हाल में देखा तो हड़कंप मच गया. दुष्कर्म की इस जघन्य वारदात की जानकारी मिलने के बाद कई राजनीतिक पार्टियों के नेता अस्पताल पहुंचे. सभी ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों को जल्द पकड़कर सजा देने की बात कही है. 


वहीं अयोध्या के एसएसपी शैलेश पांडे के मुताबिक करीब 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. बच्ची को इंजरी हुई है, घटना की छानबीन की जा रही है. बच्ची का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.