ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रैक पर सोये मजदूरों के ऊपर से गुजरी ट्रेन, 17 की मौत

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां रेल की पटरी पर सो रहे प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया. इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई अन

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर महाराष्ट्र से आ रही है, जहां रेल की पटरी पर सो रहे  प्रवासी मजदूरों को एक मालगाड़ी ने रौंद दिया. इस हादसे में 17 मजदूरों की मौत हो गई है. जबकि कई अन्य मजदूर घायल बताये जा रहे हैं. 

यह हादसा औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह 6.30 बजे के करीब हुआ है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची है. घायल मजदूरों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जा रहा है कि यह सभी प्रवासी मजदूर मध्य प्रदेश के थे और ट्रेन पकड़ने के लिए भुसावल की ओर जा रहे थे. सभी मजदूर जलगांव में आयरन फॉट्री में काम करते थे. सभी मध्य प्रदेश स्थित शहडोल के निवासी हैं.  दिन भर सफर करने के बाद वे रात में आराम करने के लिए पटरी पर बदनपुर और करमड के बीच सो गए.  तभी मालगाड़ी  उनके उपर से पार कर गई, जिसमें 17 की मौत हो गई. 

इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर  दुख व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि औरंगाबाद में हुए रेल हादसे में जिनकी जान गई है, उससे काफी दुख पहुंचा है.