ब्रेकिंग
Bihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगेंBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टभोजपुर एनकाउंटर मामला: भरत तिवारी की मां 9 जुलाई से करेंगी भूख हड़ताल, परिवार ने सरकार के सामने रखीं पांच मांगें

अतीक-अशरफ मर्डर के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तैयार होगा SOP

DELHI: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की जिस तरह से हत्या की गई उसको लेकर केंद्र की सरकार गंभीर हो गई है। जिस तरह से मीडियाकर्मी बनकर दोनों डॉन ब्रदर्श की

अतीक-अशरफ मर्डर के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, पत्रकारों की सुरक्षा के लिए तैयार होगा SOP
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की जिस तरह से हत्या की गई उसको लेकर केंद्र की सरकार गंभीर हो गई है। जिस तरह से मीडियाकर्मी बनकर दोनों डॉन ब्रदर्श की हत्या की गई उससे पत्रकारों की सुरक्षा भी खतरे में आ गई है। इस घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय अलर्ट मोड में आ गया है और पत्रकारों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने का फैसला लिया है।


दरअसल, शनिवार की रात जब पुलिस टीम उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को पुलिस टीम मेडिकल जांच के लिए प्रयागराज के केल्विन अस्पताल में लेकर पहुंची थी,तभी मीडियाकर्मी बनकर वहां पहुंचे तीन लोगों अरुण मौर्या, लवलेश तिवारी और सनी ने अतीक और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पत्रकारों की भीड़ में जिस तरह से दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या की गई, उससे पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट हो गई है।


इस घटना के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में गृह मंत्रालय पत्रकारों की सुरक्षा के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने जा रहा है। प्रयागराज की घटना के बाद केंद्र सरकार पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर हो गई है। बता दें कि दोनों भाइयों की हत्या के बाद प्रयागराज समेत पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल को तैनात किया गयै है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

टैग्स