ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

दर्दनाक हादसा: आटा चक्की में गिरा नाबालिग, कई टुकड़ों में बंटा शरीर

DESK : एक दर्दनाक हादसे में एक 16 साल के लड़के का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया. मौत इतनी भयानक हुई की किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. घटना जयपुर के नाहरगढ़ रोड की है, जहां आटा

दर्दनाक हादसा: आटा चक्की में गिरा नाबालिग, कई टुकड़ों में बंटा शरीर
Anamika
2 मिनट

DESK : एक दर्दनाक हादसे में एक 16 साल के लड़के का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया. मौत इतनी भयानक हुई की किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएं. घटना जयपुर के नाहरगढ़ रोड की है, जहां आटा चक्की में गिरने से एक 16 साल के लड़के की मौत हो गई. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि खंडेलवाल फ्लोर मिल में गेहूं पीसने का काम चल रहा था. उसी दौरान अमित छज्जे से गेहूं की बोरी उतारने के दौरान चक्की में गिर गया और देखते ही देखते कुछ ही सेकेंड में उसका शरीर कई टुकड़ों में कट गया. 

हादसा इतना भयानक था कि अमित की बॉडी को निकालने के लिए चक्की को गैस कटर की मदद से काटा गया और फिर टुकड़ों में शरीर को बाहर निकाला गया. मृतक की मां ने बताया कि वह लंबे समय से चक्की पर काम करती है और उसके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं. अमित भी दो महीने पहले जिद करके साथ चक्की पर काम करने आ गया था. उसने कहा कि अब वह बड़ा हो गया और काम करना चाहता है और फिर काम करने लगा. मौके पर पहुंची पुलिस ने आटा चक्की के मालिक रमेश और तरुण कूलवाल के खिला बाल श्रम और लापरवाही का मामला दर्ज किया है.