ब्रेकिंग
सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल✦सरेंडर से पहले अनंत सिंह ने दिखाया दम: प्रयागराज जाने के दौरान हुआ भव्य स्वागत, कहीं फूलों की बारिश तो कहीं पहनाया गया चांदी का मुकुट✦सुरक्षित आंखें...सुरक्षित दिवाली: पटाखों से आंखों में चोट लगी तो चिंता नहीं, 15 साल से कम उम्र के बच्चों का मुफ्त इलाज करेगा एएसजी आई हॉस्पिटल✦सीवान कोर्ट में पेशी के बाद शहाबुद्दीन के घर पहुंचे लालू प्रसाद, ओसामा के बेटे को दुलारते आए नजर✦बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, रेल यात्रियों में मची चीख-पुकार✦15 साल पुराने केस में लालू यादव पर आरोप गठित, सीवान कोर्ट में हुए पेश; अब शुरू होगा ट्रायल

Earthquake: भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 5.8 मापी गई तीव्रता

Earthquake: असम के उदलगुड़ी में रविवार शाम आए 5.8 तीव्रता के भूकंप से उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन राहत टीमें सतर्क हैं।

Earthquake
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Earthquake: रविवार शाम उत्तर-पूर्व भारत के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र असम के उदलगुड़ी जिले में था, जिसकी गहराई 5 किलोमीटर दर्ज की गई।


भूकंप के झटके शाम 5:20 बजे महसूस किए गए। झटके असम के साथ-साथ मेघालय, नागालैंड और मणिपुर के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। हालांकि, फिलहाल किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। राहत और बचाव टीमें सतर्क हैं और प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।


स्थानीय निवासियों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में भय का माहौल बन गया। हालांकि स्थिति जल्द ही सामान्य हो गई। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। भूकंप के बाद आफ्टरशॉक्स की आशंका को देखते हुए निगरानी बढ़ा दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता