ब्रेकिंग
इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल✦इलाज के नाम पर हैवानियत, बीमार बच्चों को पैरो से पकड़कर ज़मीन पर पटकता रहा तांत्रिक... वीडियो देख कांप जाएगी रूह✦कानाफूसी: सचिवालय के 'साहेब' का वसूली गैंग! बॉडीगार्ड-रिश्तेदार से लेकर स्वधर्म वाले शख्स को दिया जिम्मा, सिफारिशी पोस्टिंग वाले निशाने पर...'लक्ष्मी' रिलीज करने का भारी दबाव✦‘तटबंध का पक्कीकरण नहीं हुआ तो अगला चुनाव नहीं लड़ूंगा’, बीजेपी विधायक ने कर दिया एलान✦UG Admission से चूके छात्रों को मिला एक और मौका! बिहार के कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन शुरू, यह है आखिरी तारीख✦दिवाली-छठ पर दिल्ली से पटना के लिए चलेगी वंदे भारत स्पेशल? रेलवे ने भेजा प्रस्ताव, जानें रूट और शेड्यूल

असम से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट रनवे से उतरा, मची अफरा-तफरी

DESK: असम के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो की विमान का चक्का रौरेया एयरपोर्ट पर रनवे से उतरकर दलदल में जा फंसा। जिससे विमान में सवार 98 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी क

असम से कोलकाता जा रही इंडिगो फ्लाइट रनवे से उतरा, मची अफरा-तफरी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: असम के रौरेया एयरपोर्ट से कोलकाता जा रही इंडिगो की विमान का चक्का रौरेया एयरपोर्ट पर रनवे से उतरकर दलदल में जा फंसा। जिससे विमान में सवार 98 यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जान खतरे में आता देख यात्री काफी डर गये और उनके बीच हड़कंप मच गया। 


विमान के कर्मी यात्रियों की सुरक्षा के लिए जुट गये। जिसके बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से उतारा गया। सभी यात्रियों को वेटिंग रुम में ठहराया गया उनके खाने पीने की व्यवस्था की गयी। इंडिगो की विमान संख्या 6e-442 कोलकाता से दोपहर साढे बारह बजे उड़ाने भरती है और 1 बजकर 50 मिनट पर रोरैया एयरपोर्ट पहुंचती है।


 गुरुवार की दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर जैसे ही विमान टेकऑफ करे को तैयार था तभी विमान का टायर रनवे से उतर कर दलदल में फंस गया। जिसके बाद यात्रियों की जान खतरे में पड़ गयी। जिसके बाद सभी यात्रियों को विमान से सुरक्षित बाहर निकाला गया फिर दलदल में फंसे फ्लाइट के चक्के को भी निकाला जा सका।  


बता दें कि पिछले कई महीने से इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है। कभी फ्लाइट में खराबी आती है तो कभी बर्ड हिट की घटना सामने आती है। जिसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग की जाती है। वही नागरिक उड्डयन मंत्रालय की माने तो पिछले साल से अब तक विमानों में 478 बार तकनीकी खराबी आई।

टैग्स