ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार, पुलिस पर मारपीट करने का लगा आरोप

MUMBAI: पुलिस ने एक चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें घसीटकर पुलिस वैन में बैठाने और मारपीट करने का भी आरोप मुंबई पुलिस पर लगा है. बताया जा रहा है कि ए

मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को किया गिरफ्तार, पुलिस पर मारपीट करने का लगा आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

MUMBAI: पुलिस ने एक चैनल के संपादक अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया. उन्हें घसीटकर पुलिस वैन में बैठाने और मारपीट करने का भी आरोप मुंबई पुलिस पर लगा है. बताया जा रहा है कि एक पुराने सुसाइड केस में पुलिस ने यह कार्रवाई की है. 

अलीबाग लेकर गई पुलिस

मुंबई पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने मीडिया को बताया है कि अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की सुसाइड की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.अर्णब को अलीबाग ले जाया गया है.


पुलिस पर मारपीट करने का आरोप

जिस चैनल के संपादक को गिरफ्तार किया गया उसके और से बताया गया है कि गोस्वामी के साथ पुलिस ने हाथापाई और मारपीट किया है. कुछ स्क्रीन शॉट भी शेयर किया गया है. कुछ वीडियो में भी दिख रहा है कि मुंबई पुलिस उनके घर में घुसी हुई है. इस दौरान दोनों के बीच बहस हो रही है. 


सूचना प्रसारण मंत्री ने की निंदा

गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुंबई में प्रेस-पत्रकारिता पर जो हमला हुआ है वह निंदनीय है. यह इमरजेंसी की तरह ही महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई है. हम इसकी भर्त्सना करते हैं. 

टैग्स