ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ अरबपति के बेटे का विवाह, जाने पूरा मामला...

DESK : सामूहिक विवाह का नाम सुनते ही एक ख्याल आता है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हैं या शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं रहने वाले लोग बच्चों का शादी करते हैं.लेकिन ठीक इसके

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ अरबपति के बेटे का विवाह, जाने पूरा मामला...
Anamika
2 मिनट

DESK : सामूहिक विवाह का नाम सुनते ही एक ख्याल आता है कि यहां आर्थिक रूप से कमजोर हैं या शादी का खर्च उठाने में सक्षम नहीं रहने वाले लोग बच्चों का शादी करते हैं.लेकिन ठीक इसके उलट एक अरबपति ने अपने बेटे का विवाह सामूहिक विवाह सम्मेलन में कराया.

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ अरबपति के बेटे का विवाह, जाने पूरा मामला...

यह पूरा मामला राजस्थान के धौलपुर जिले  के बाड़ी कस्बे का है, जहां कस्बे के अरबपति शख्स विष्णु सिंघल ने अपने बेटे राहुल की शादी सर्व जातीय विवाह सम्मेलन में करवायी. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि विष्णु सिंघल ने इस विवाह सम्मेलन में होने वाले पूरे  खर्च को खुद ही उठाया. 

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ अरबपति के बेटे का विवाह, जाने पूरा मामला...

बाड़ी कस्बे के धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा सर्व जातीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस सम्मेलन में 20 गरीब अनाथ निशक्तजन कन्याओं का विवाह पारंपरिक तरीके से कराया गया. इस विवाह का पूरा खर्च उठाने वाले अरबपति  विष्णु ने सभी नव विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का जरूरी सामान दान दिया.  उन्होंने अपने बेटे की शादी भी दूसरे उन्य लोगों की तरह ही की.

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हुआ अरबपति के बेटे का विवाह, जाने पूरा मामला...

इस बारे में  विष्णु ने बताया कि 'काफी समय पहले मैंने सोच लिया था कि जब भी बेटे की शादी करूंगा तो कुछ अलग हट के करूंगा. आज में सम्मेलन में अपने बेटे के साथ और दूसरे 20 जोड़ोंं की शादी करवा रहा हूं. मेरा सपना पूरा हो गया और मैं लोगों से अपील करूंगा कि ऐसे आयोजन करें जिससे जनकल्याण हो.'