ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

अपने 3 बच्चों को महिला ने दिया जहर, खुद भी जहर खाकर कर ली आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, एक हॉस्पिटल में एडमिट

DESK: खबर ओडिशा से है जहां एक महिला ने अपने 3 बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा ली। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 18 महीने की एक बच्ची जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल

अपने 3 बच्चों को महिला ने दिया जहर, खुद भी जहर खाकर कर ली आत्महत्या, दो बच्चों की मौत, एक हॉस्पिटल में एडमिट
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: खबर ओडिशा से है जहां एक महिला ने अपने 3 बच्चों को जहर खिला दिया और खुद भी जहर खा ली। जिससे दो बच्चों की मौत हो गई जबकि 18 महीने की एक बच्ची जिन्दगी और मौत के बीच अस्पताल में जुझ रही है। वही महिला की भी मौत हो गई है। अपने कलेजे के टूकड़े को जहर खिलाकर खुद भी जहर खाने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। हर किसी के जुबान पर बस एक ही सवाल है कि आखिर उसने यह कदम क्यों उठाया। 


घटना भुवनेश्वर के चंदाका थाना क्षेत्र के मेंढासल गांव की है जहां एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर जहर खिला दिया और खुद भी जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में दो बच्चों की मौत हो गयी जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्ची का इलाज कटक के एक अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि महिला मजदूरी करती थी। घटना का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।