ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन, 35 साल के उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

DESK : साल 2020 अबतक बॉलीवुड के लिए बेहद ही दुखद रहा है. अभी यह साल पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन अबतक कई सितारों को हमसे दूर लेकर चला गया. इन सब के बीच मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है. &n

अनुराधा पौडवाल के बेटे का निधन, 35 साल के उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Anamika
2 मिनट

DESK : साल 2020 अबतक बॉलीवुड के लिए बेहद ही दुखद रहा है. अभी यह साल पूरा भी नहीं हुआ है, लेकिन अबतक कई सितारों को हमसे दूर लेकर चला गया. इन सब के बीच मनोरंजन जगत से एक और बुरी खबर सामने आ गई है.  सिंगर अनुराधा पौडवाल के बेटे आदित्य पौडवाल का आज निधन हो गया है.

आदित्य पौडवाल ने मात्र 35 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. बता दें कि आदित्य पिछले कई महीने से बीमार चल रहे थे.  उन्हें किडनी की बीमारी थी, जिस कारण लंबे समय से अस्पताल में भर्ती थे. किडनी फेल होने की वजह से आदित्य का आज सुबह निधन हो गया. बेटे आदित्य पौडवाल के निधन से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 

आदित्य पौडवाल भी अपनी मां की तरह के भजन और भक्ति गीत गाते थे. इसके साथ ही साथ वे  म्यूजिक भी कंपोज करते थे. उनका नाम देश में सबसे कम उम्र के म्यूजिक डायरेक्टर की कैटगरी में 'लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स' में शामिल है.आदित्य पौडवाल भी मां की तर्ज पर भक्ति गीत गाने की राह पर चल पड़े थे.