ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

अमेरिका के न्यू जर्सी में स्टोर के बाहर शूटआउट, पुलिस अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत

DESK: अमेरिका के न्यू जर्सी में एक स्टोर के बाहर जबरदस्त शूटआउट हुआ है. गोलीबारी की इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. शहर के बेव्यू इलाके के पास स्थित

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DESK: अमेरिका के न्यू जर्सी में एक स्टोर के बाहर जबरदस्त शूटआउट हुआ है. गोलीबारी की इस घटना में एक पुलिस अधिकारी समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. शहर के बेव्यू इलाके के पास स्थित एक स्टोर के बाहर ये शूटआउट हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बेव्यू और मार्टिन लूथर किंग रोड के पास हुए इस शूटआउट के बाद इलाके में अलर्ट जारी किया गया है. 


रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब फायरिंग हुई तो सड़कों पर लोग भरे थे. शूटआउट की इस घटना में एक पुलिसकर्मी और तीन राहगीरों की जान गई. वहीं दो संदिग्ध हमलावर भी मारे गए. हालांकि पुलिस ने हमलावरों की पहचान को लेकर अब तक कोई बयान नहीं दिया है.


बताया जा रहा है कि फायरिंग दो जगहों पर हुई, शुरुआत में एक कब्रिस्तान में गोलियां चली जहां एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई उसके बाद कोशर सुपर मार्केट में फायरिंग हुई जहां से 5 और शव बरामद हुए. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में हमारे पुलिसकर्मी घंटों फायरिंग में घिरे रहे.