ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

Amarnath में फटा बादलः अब तक 15 लोगों की मौत, 48 घायल, यात्रा पर फिलहाल रोक

DESK : जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार यानी 8 जुलाई को अमरनाथ में निचली पवित्र गुफा के पास बादल फट गया। ये घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे घटी। इस घटना में 15 लोगों की अबतक मौत की सूचना

Amarnath में फटा बादलः अब तक 15 लोगों की मौत, 48 घायल, यात्रा पर फिलहाल रोक
First Bihar
2 मिनट

DESK : जम्मू और कश्मीर में शुक्रवार यानी 8 जुलाई को अमरनाथ में निचली पवित्र गुफा के पास बादल फट गया। ये घटना शाम करीब साढ़े पांच बजे घटी। इस घटना में 15 लोगों की अबतक मौत की सूचना है, जबकि 48 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस हादसे के बाद फिलहाल अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। 


एक तीर्थयात्री ने बताया कि आज के लिए उन्हें टेंट में रहने के लिए कहा गया है। दरअसल, अमरनाथ गुफा का मौसम आज भी साफ नहीं है। इस घटना में कई लोगों की मौत हुई, जबकि कई लोगों को रेस्क्यू भी किया गया। आपको बता दें, बादल फटने के बाद यहां 25 टेंट तबाह हो गए और दो लंगर हॉल बह गए। घटना के बाद आसपास के इलाके में भगदड़ मच गया। 


अमरनाथ गुफा में बादल फटने की घटना की खबरें अब चल ही रही थी कि जम्मू के डोडा जिले के ठाठरी में भी बादल फट गया। हालांकि इसमें फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। लगातार जम्मू में हो रही इन घटनाओं के बाद लोगों के बीच दहशत फ़ैल गया है।

टैग्स