ब्रेकिंग
IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा✦IPL 2027: किसी ने 12 तो किसी ने 13 खिलाड़ियों को किया बाहर, धोनी के संन्यास समेत 10 टीमों के बड़े फैसले जानिए ✦Bihar News : बिहार में डिजिटल हाजिरी का भी नहीं दिख रहा डर! हर दिन 25 हजार शिक्षक स्कूल से गायब, मनमानी पर शिक्षा विभाग सख्त✦Bihar News : बिहार में अब बनेंगी 100 मंजिला इमारतें! नए बिल्डिंग नियम लागू, पटना समेत इन शहरों में बदल जाएगी रियल एस्टेट की तस्वीर✦जहानाबाद में 132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ा नशे में धुत युवक, बिजली सप्लाई बंद कर बचाई जान✦मोमो खाने वाले सावधान! सड़े चिकन और जले तेल से पटना में बन रहा था Momos, खाद्य संरक्षा विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

पूर्व विधायक अलका लंबा ने थामा कांग्रेस का हाथ, AAP से हुई बाहर

NEW DELHI: एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अल्का लांबा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.अलका लम्बा

FirstBihar
Rahul Ojha
2 मिनट

NEW DELHI: एक बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से सामने आ रही है. आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता और दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक अल्का लांबा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.

अलका लम्बा पिछले दिनों सोनिया गांधी से मुलाकात की. जिसके बाद मीडिया में खबर फैल गई थी कि आम आदमी पार्टी की नेता लंबा कांग्रेस का दमन थामने वाली है. दरसल अलका लम्बा का पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के साथ मतभेद चल रहा था. कुछ दिन पहले ही उन्होने ट्वीट में लिखा था, 'आम आदमी पार्टी में सम्मान से समझौता करके रहने से बेहतर है कि मैं पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दूं और अगला चुनाव चांदनी चौक विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लडूं.

आज अलका लम्बा ने अपने ट्विटर अकाउंट से  ट्विट कर लिखा कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड  पहुंचकर कांग्रेस प्रभारी श्री पीसी चाको जी, चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी और अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूं .