ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

AIIMS के रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सुशांत के विसरा में नहीं पाया गया जहर

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जुड़े मेडिकल तथ्यों की जांच करने वाली एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है.

AIIMS के रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, सुशांत के विसरा में नहीं पाया गया जहर
Anamika
2 मिनट

DESK : एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद जुड़े मेडिकल तथ्यों की जांच करने वाली एम्स की टीम ने अपनी रिपोर्ट सीबीआई को सौंप दी है. एम्स के इस रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है. 

एम्स के द्वारा जार किए रिपोर्ट के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत की मौत जहर से नहीं हुई है. एम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि उनके शऱीर में जहर नहीं पाया गया है. लेकिन इसके साथ ही एम्स की फोरेंसिक टीम ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले  डॉक्टरों को राहत नहीं दी है. 



फोरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल में हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर  सवाल उठाते हुए कहा कि  कूपर अस्पताल ने पोस्टमार्टम  रिपोर्ट में टाइमिंग नहीं डाला. जिससे ऐसा प्रतित होता है कि एक्टर के मौत को आत्महत्या साबित करने की जल्दबाजी की गई थी. वहीं सीबीआई के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो पेशेवर जांच कर रहा है और सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है और अभी तक किसी भी पहलू से इंकार नहीं किया गया है.’’