ब्रेकिंग
बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦Bihar News : 50 भर्तियों पर विवाद के बाद सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला! बिहार विधानसभा-विधान परिषद में अब BPSC-BSSC से होगी बहाली

अहमदाबाद बम विस्फोट मामला : विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को सुनाई मौत की सजा, 11 को उम्रकैद

DESK : 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अहमदाबाद व

अहमदाबाद बम विस्फोट मामला : विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को सुनाई मौत की सजा, 11 को उम्रकैद
First Bihar
2 मिनट

DESK : 2008 में गुजरात के अहमदाबाद में हुए सीरियल बम विस्फोट मामले में विशेष अदालत ने 49 में से 38 दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. 11 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. अहमदाबाद विस्फोट मामले में सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एआर पटेल ने 8 फरवरी को फैसला सुनाते हुए 49 आरोपियों को दोषी करार दिया था. अदालत ने 77 में से 28 आरोपियों को बरी कर दिया था.


देश के इतिहास में यह पहला मौका है जब एक साथ 38 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई है. इससे पहले राजीव गांधी की हत्या के मामले में 26 लोगों को फांसी की सजा सुनाई गई थी. पिछली सुनवाई में 49 आरोपियों को दोषी पाया गया था, जबकि 28 अन्य बरी कर दिए गए थे.


पहले 2 फरवरी को इस मामले में फैसला आना था, लेकिन स्पेशल कोर्ट के जज एआर पाटले कोरोना संक्रमित हो गए थे जिसके बाद इसे 8 फरवरी तक के लिए टाल दिया गया.


आपको बता दें कि साल 2008 में अहमदाबाद में सीरियल बम ब्लास्ट हुए थे. इस घटना में 56 लोगों की मौत हुई थी, साथ ही 200 लोग घायल हो गए थे. यह दिल दहला देने वाली घटना 26 जुलाई 2008 को घटी थी. इस सीरियल ब्लास्ट ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था.

टैग्स