ब्रेकिंग
Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...✦Bihar Crime News : दिवाली की रात बिहार में खूनी खेल! दरभंगा में मुंह में मारी गोली, बक्सर में सिर कुचलकर काट दिए हाथ-पैर, दो हत्याओं से हड़कंप...✦राजस्थान से बिहार जा रही बस पलटी, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसा; 15 लोगों के घायल होने की खबर✦दीपावली की रात हाजीपुर में खूनी खेल! पत्नी के सिर में गोली मारकर पति फरार, SDPO के नेतृत्व में पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी✦Anant Singh : 25 नवंबर को अनंत सिंह के घर बजेगी शहनाई, बिहटा से लदवां तक कैसी है शादी की तैयारी? जानिए पूरा कार्यक्रम; होने वाले दामाद की भी जानिए कहानी...✦Bihar Politics : बेटे के जन्मदिन पर लालू-राबड़ी का आशीर्वाद, मीसा भारती ने खिलाया केक; तेजस्वी यादव के बर्थडे की तस्वीरें चर्चा में...

Agnipath Protest को लेकर केंद्र की बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुख के साथ करेंगे मीटिंग

DELHI : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ स्कीम का जिस तरह विरोध हुआ है, उसने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकार जिस मकसद से अग्निपथ योजना लेकर आई दरअस

Agnipath Protest को लेकर केंद्र की बड़ी बैठक, राजनाथ सिंह तीनों सेना प्रमुख के साथ करेंगे मीटिंग
Editor
3 मिनट

DELHI : सेना बहाली को लेकर मोदी सरकार की तरफ से लाई गई अग्निपथ स्कीम का जिस तरह विरोध हुआ है, उसने सरकार की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सरकार जिस मकसद से अग्निपथ योजना लेकर आई दरअसल वह शुरू होने से पहले ही विवादों में घिर गया। कई राज्यों में छात्रों ने इस योजना का हिंसक विरोध शुरू किया तो अब सरकार इसका तोड़ निकालने में जुट गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज अग्निपथ स्कीम और छात्र आंदोलन को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं।


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज तीनों सेना प्रमुखों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। सुबह 11 बजे यह बैठक होनी है। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में अग्निपथ इसकी को लेकर छात्रों के बीच जो संशय है उसे खत्म करने पर चर्चा की जाएगी। हालांकि सरकार इस योजना को वापस लेगी ऐसी उम्मीद नहीं जताई जा रही है। लेकिन इतना जरूर है कि भ्रम की स्थिति दूर करने के लिए केंद्र सरकार कोई ठोस पहल कर सकती है। 


केंद्र सरकार ने जब अग्निपथ स्कीम को लांच किया था तब यह सोचा भी नहीं होगा कि इसे लेकर आशंकाएं इतनी ज्यादा बढ़ेगी कि छात्रों का आंदोलन कई राज्यों में फैल जाएगा। बिहार समेत लगभग एक दर्जन से ज्यादा राज्यों में इस वक्त छात्र आंदोलन कर रहे हैं। बिहार में आंदोलन सबसे ज्यादा हिंसक नजर आया है। शुक्रवार को बिहार में जो कुछ हुआ वह अपने आप में अभूतपूर्व था। कई शहरों में ट्रेनें जला दी गई और साथ ही साथ सड़क पर चलने वाले लोगों को भी निशाना बनाया गया। आखिरकार नीतीश सरकार में बिहार के ज्यादातर जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी। बिहार में पहली बार इंटरनेट सेवा को इतने बड़े स्तर पर बंद किया गया है। नीतीश सरकार ने 12 जिलों में इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया लेकिन आज ज्यादातर जिलों में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। ऐसे में रक्षा मंत्री की बैठक क्या कुछ निकलता है उस पर छात्रों का आंदोलन निर्भर करेगा।

टैग्स